logo

ट्रेंडिंग:

राज शमानी ने कैसे किया विजय माल्या के साथ पॉडकास्ट? बताई सभी बातें

राज शमानी हाल ही में विजय माल्या के साथ किए पॉडकास्ट के बाद चर्चा में आए थे। अब उन्होंने कपिल शर्मा के शो पर इससे पीछे की कहानी बताई।

Image of Vijay Mallya

राज शमानी के पॉडकास्ट में विजय माल्या।(Photo Credit: @figuringout.co/ Instagram)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

यूट्यूबर राज शमानी ने करोड़ो का घोटाला कर देश से भागे विजय माल्या के साथ लिए एक इंटरव्यू को अपने चैनल पर पोस्ट किया था। जिसमें माल्या ने किंगफिशर, उसके नाम को लेकर चल रहे विवाद और देश छोड़ने से जुड़ी कई बातें बताई थीं। चार घंटे के इस वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा था। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों के मन यह सवाल उठा कि जो काम देश की बड़ी-बड़ी एजेंसियां नहीं कर पाईं, उस काम को राज शमानी ने कैसे कर दिया?

 

राज शमानी ने बताया कि यह इंटरव्यू लंदन में हुआ। राज ने नेटफ्लिक्स के मशहूर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के एक प्रोमो वीडियो में इसका जिक्र किया। इस एपिसोड में राज शमानी, सौरभ द्विवेदी, कामिया जानी और समदीश भाटिया जैसे लोकप्रिय पॉडकास्टर्स मेहमान बनकर आ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'तन्वी द ग्रेट' ने खींची लाइमलाइट, दमदार कहानी के चलते हुई टैक्स फ्री

कैसे मिला मौका?

कपिल शर्मा ने जब राज से पूछा, ‘राज, आपने उस शख्स का इंटरव्यू कर लिया जिसे भारत की बड़ी-बड़ी एजेंसियां भी नहीं पकड़ पाईं, आपने उन्हें कैसे पकड़ा?’ इस पर राज ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘मैं लंदन की सड़कों पर वॉक कर रहा था। तभी मेरी नजर विजय माल्या पर पड़ी। मैंने आगे बढ़कर उनसे बात की।’

 

राज ने बताया कि उन्होंने माल्या से पूछा, ‘सर, क्या आप मुझे जानते हैं?’ माल्या ने कहा, ‘नहीं।’ फिर राज ने पूछा, ‘क्या आप जानते हैं पॉडकास्ट क्या होता है?’ माल्या का जवाब फिर से ‘नहीं’ था। हालांकि प्रोमो में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई लेकिन पूरे एपिसोड में राज इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

 

यह भी पढ़ें: नित्या मेनन को प्यार में मिला था धोखा, अब नहीं करना चाहती हैं शादी

विजय माल्या पर क्या हैं आरोप?

विजय माल्या का नाम कभी भारत के सबसे बड़े उद्योगपति में आता था और वह किंगफिशर एयरलाइंस और यूनाइटेड ब्रेवरीज ग्रुप का प्रमुख था। हालांकि समय के साथ माल्या पर कई गंभीर आरोप लगे। माल्या पर भारत के कई बैंकों से करीब 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर न चुकाने का आरोप है। इसके साथ अपनी किंगफिशर एयरलाइंस को बचाने के लिए गलत तरीके से फंड का इस्तेमाल करने का भी माल्या पर आरोप लगा। जांच शुरू होने के बाद 2016 में वह देश से भाग गया और भारत सरकार ने उसे आधिकारिक तौर पर ‘भगोड़ा आर्थिक अपराधी’ घोषित किया।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap