बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख की हाल ही में फिल्म 'राजा शिवाजी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल निभाया है। रितेश की बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म है। फिल्म को हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज किया गया है। मराठी में यह सबसे बड़ी ओपनर फिल्म थी। हालांकि हिंदी में इस फिल्म को ऑडियंस का ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की कमाई में भी कुछ खास उछाल देखने को नहीं मिला है।
1 मई को 'राजा शिवाजी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए है। छठे दिन फिल्म ने 4. 25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11. 35 करोड़ का बिजनेस किया था। पहले वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला था।
यह भी पढ़ें: प्रभास की 'फौजी' की शूटिंग रुकी, सड़क हादसे में 1 क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल
फीकी पड़ी रितेश की 'राजा शिवाजी'
फिल्म ने भारत में 48.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस फिल्म में रितेश के साथ जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, संजय दत्त समेत अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में सई बाई का रोल जेनेलिया ने निभाया है। इस फिल्म में उनके बेटे रिहान और रियाल ने अपना ऐक्टिंग डेब्यू किया है। दोनों का स्क्रीन टाइम बहुत ही कम था। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'राजा शिवाजी' को बनाने में 100 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। अभी तक फिल्म ने बजट का 50 % कमाया है।
'राजा शिवाजी' के साथ बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' रिलीज हुई थी। 'एक दिन' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिछड़ गई।
यह भी पढ़ें: उम्र में सबसे छोटी कमाई में अव्वल, कौन हैं 'ग्लोरी' की यह अभिनेत्री?
रितेश की अपकमिंग फिल्में
रितेश देशमुख को अक्सर सपोर्टिंग रोल में देखा जाता है। वह 'धमाल 4' में नजर आएंगे।