1994 में फिल्म 'अंदाज अपना अपना' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में
आमिर खान
और
सलमान खान
मुख्य भूमिका में थे। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। यह एक क्लासिक हिट मूवी थी। दर्शक इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वह सीक्वल बनाने में यकीन नहीं रखते हैं। हालांकि वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अदा अपनी अपनी' पर काम कर रहे हैं जो कि 'अंदाज अपना अपना' के तर्क पर बनेगी।
यह भी पढ़ें: 'बदतमीजी की मिसाल', 'बिग बॉस' को बायस्ड कहने पर सलमान ने लगाई आसिफ को फटकार
'अदा अपनी अपनी' पर काम कर रहे हैं राजकुमार
राजकुमार संतोषी ने अपने आने वाली फिल्म को कॉमेडी एडवेंचर बताया है। उन्होंने कहा कि स्टोरी और कैरेक्टर 'अंदाज अपना अपना' से बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा, 'मैं सीक्वल नहीं बना रहा हूं। 'अंदाज अपना अपना' पहले ही बन चुकी है। मैं उसी जोनर की दूसरी फिल्म बना रहा हूं। यह फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' के फैंस के लिए एक तोहफा होगी।' उन्होंने आगे कहा कि 'अदा अपनी अपनी' के ऐक्टर्स के बारे में बात करना अभी बहुत जल्दबाजी होगी।
'अंदाज अपना अपना'
1994 में यह फिल्म रिलीज हुई थी। जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तब बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन बाद में कल्ट क्लासिक बन गई। इस फिल्म की कॉमेडी, कैरेक्टर्स, गाने और डायलॉग दर्शकों की जुबान पर चढ़ गए। इस फिल्म में आमिर, सलमान के साथ रवीना टंडन,
करिश्मा कपूर
, परेश रावल, शक्ति कपूर जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में थे। फिल्म में परेश रावल का डबल रोल था। इस फिल्म को बाद में तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया था।
यह भी पढ़ें: कभी गुस्सा तो कभी आंसू, जब 'बिग बॉस' में दिखा सलमान का स्वैग
राजकुमार संतोषी हिंदी सिनेमा के जाने माने निर्देशक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने हाल ही में सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' डायरेक्ट की थी। इस फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था।