logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Batwara 1947 में सनी पर पैसे लगाने से डर रहे थे निवेशक, डायरेक्टर ने बताई वजह

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' को निवेशक नहीं मिल रहे थे। फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी ने इसके पीछे की वजह बताई है।

rajkumar santoshi and sunny deol

राजकुमार संतोषी और सनी देओल, Photo Credit: sunny deol insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में कलाकारों का काम अच्छा होने के बावजूद सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ देखने को मिल रही है। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए है।

 

फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अब खुलासा किया कि इस फिल्म का विषय रिस्की था क्योंकि सनी इसमें एक मुस्लिम आदमी का रोल प्ले कर रहे हैं। इस वजह से निवेशक उन पर पैसा लगाने से डर रहे थे।

 

यह भी पढ़ें: लिव इन से गुपचुप शादी के दावे तक, आम्रपाली और निरहुआ का रिश्ता, कहलाता क्या है?

निवेशक नहीं लगाना चाहते थे पैसे

Galatta India को दिए इंटरव्यू में राजकुमार संतोषी ने बताया कि फिल्म की फाइनेसिंग के समय बहुत परेशानी हुई। उन्होंने कहा, 'मुंबई के ज्यादातर निवेशकों को पता था कि मैं और सनी साथ में फिल्म कर रहे हैं। वह चाहते थे कि हम वही रेगुलर ऐक्शन फिल्म करें। वह इस फिल्म को लेने को तैयार नहीं थे जिसमे सनी मुस्लिम व्यक्ति का रोल प्ले कर रहे हैं।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'मैं फिल्म के रिव्यू पढ़ रहा हूं जिसमें सनी को पाकिस्तानी बताया जा रहा है लेकिन असल में फिल्म में उनका किरदार भारत के एक मुस्लिम व्यक्ति का है जो अपने परिवार की जान बचाने के लिए पाकिस्तान चला गया है। फिल्म का विषय बंटवारा होने की वजह से फाइनेंसर सतर्क हो गए थे।'

 

यह भी पढ़ें: 'पाकीजा' से पहले कब गाया गया था 'इन्हीं लोगों ने ले लीना दुपट्टा मेरा?'

आमिर खान ने दिया साथ

उन्होंने आगे कहा, 'यही हमारे लिए सबसे परेशानी की बात था। निवेशक ये रिस्क लेना नहीं चाहते थे। अब तो ट्रेंड ऐसा हो गया है कि आप पाकिस्तान कहोगे और आपको एंटी नेशनल समझ लिया जाता है। वह चाहते थे कि हम घायल या घातक जैसी फिल्म बनाएं जिसमें सनी सभी को मार रहे हो। आमिर को इसके बारे में जानकारी थी। उन्हें यह सब पता था। वह बहुत ही सपोर्टिव थे और उन्होंने कहा कि अगर कोई इस फिल्म में पैसे नहीं लगाएगा तो वह इसे प्रोड्यूस करेंगे।'

'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन


सनी और राजकुमार संतोषी ने साथ में 30 साल बाद काम किया है। दोनों ने साथ में इससे पहले 'घायल' (1990), 'दामिनी' (1993) और 'घातक' (1996) में साथ काम किया था। ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। वहीं, 'बंटवारा 1947' में सनी के साथ प्रीति जिंटा और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में महज 32 करोड़ की कमाई की है। बंटवारा 1947 के साथ इमरान हाशमी की आवारापन 2 रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भारत में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।


और पढ़ें