logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'रामायण' के ऐक्शन सीन्स की कैसे हुई शूटिंग? ऐक्शन डायरेक्टर ने बताया

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण' का बजट 4000 करोड़ रुपये है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शक बेसब्री इंतजार कर रहे हैं।

ramayana

रामायण पोस्टर, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नितेश तिवारी की 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता और यश ने रावण का रोल प्ले किया है। इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रो ने किया है। नमित की कंपनी DNEG को बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स के लिए जाना जाता है।

DNEG को कई ऑस्कर अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।

 

इस लिस्ट में 'इंसेप्शन', 'इंटरस्टेलर', 'एक्स मशीन', 'ब्लेड रनर 2048', 'फर्स्ट मैन', 'टेनेट', 'ड्यून 1' और पार्ट 2 जैसी हॉलीवुड फिल्में शामिल हैं। 'रामायण' के विजुल्स ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म की अनाउंसमेंट 2024 में दिवाली के समय पर की गई थी। इस फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये है। यह भारत की सबसे महंगी फिल्म है। आइए जानते हैं इस फिल्म की शूटिंग कैसे हुई?

 

यह भी पढ़ें: 'फिर से अपलोड करो वीडियो', दिया मिर्जा मामले में हाई कोर्ट ने BMC को दिए निर्देश

कैसे शूट हुआ 'रामायण' का ऐक्शन सीन?

हॉलीवुड स्टंट डायरेक्टर Guy Norris ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया, 'वह इस प्रोजेक्ट पर करीब दो-ढाई साल से काम कर रहे हैं। आपको लगता है कि यह पूरा खाली है लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसा नहीं होता है कि आप ग्रीन सेट पर गए और चलो शूटिंग शुरू हो गई। एक-एक सीन को डिजाइन करने में महीनों की प्लानिंग लगती हैं। एक सीन को शूट करने में 3 से 6 महीने लगते हैं'।

 

उन्होंने आगे कहा, 'आपके पास पूरा सीन वर्चुअल है। उसके बाद मोशन पिक्चर में हर कैरेक्टर को कैप्चर किया जाता है। उसे एडिट में डाला जाता है। इसमें राम, लक्ष्मण, हनुमान के साथ एनिमेटेड कैरेक्ट भी है। सबको मिलाकर एडिट बनाया जाता है। इसके बाद लाइटिंग होती है कि ये सुबह है, ये शाम में है। आपको 150 या 170 मीटर की हाइट तक लाइट लेकर जाना है। हर दिन जूनियर आर्टिस्ट का काउंट 700 से 800 तक होता था।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं नेहा फातिमा जो 'बिग बॉस' मलयालम में हिंदू लड़के के प्यार में पड़ी?

'रामायण' एडवांस बुकिंग

Guy Norris ने बताया कि जब डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सीन को लॉक कर देते हैं तब वह सीन आपका पूरा होता था। मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों का दिल जीत लेगी। फिल्म का प्रीमियर लॉस एंजिल्स में रखा गया था। फिल्म की एंडवास बुकिंग शुरू हो गई है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म वर्ल्डवाइड 115 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।


और पढ़ें