'बिग बॉस' मलयालम सीजन 8 में नेहा फातिमा और संतोष राज (ताशी) के लव एंगल ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है। शो पर नेहा ने ताशी को प्रपोज किया था और कहा था कि जब उनके परिवार की तरफ से मंजूरी मिलेगी तब उस रिश्ते के बारे में सोचेंगी। इसके बाद शो में उनके पेरेंट्स आए। नेहा के पेरेंट्स ने इस रिश्ते को खत्म करने और शो छोड़ कर घर चलने को कहा।
जबकि नेहा ने अपनी पेरेंट्स की बात नहीं मानी और शो में बने रहने का फैसला लिया। नेहा और उनके पेरेंट्स के बात चीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग जानना चाहते हैं कि नेहा फातिमा कौन हैं?
यह भी पढ़ें: तुषार कपूर से मांगी गई 5 Cr की फिरौती, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया धमकी भरा कॉल
कौन हैं नेहा फातिमा?
नेहा और संतोष की लव स्टोरी को सोशल मीडिया पर कुछ लोग हिंदू-मुस्लिम का रंग भी दे रहे हैं। कुछ का कहना हैं यह सेक्युलर प्यार है। आपको बता दें कि नेहा 20 साल की हैं। वह पेशे से कॉन्टेंट क्रिएटर और मॉडल हैं। इसके अलावा वह व्लॉगिंग भी करती हैं। वह अपने सोशल मीडिया पर फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े कॉन्टेंट को शेयर करती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 306k फॉलोअर्स हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक संतोष राज यानी ताशी की उम्र 35 साल है। वह डिजिटल स्ट्रैटिजिस्ट और टीवी पर्सनैलिटी हैं। वह शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आए थे। उनका गेम दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें: King में शाहरुख और करीना साथ करेंगे काम, बर्थडे पर फैंस को दिया सरप्राइज
नेहा के पेरेंट्स ने रिश्ते को नहीं दी मंजूरी
शो के होस्ट मोहनलाल नेहा के पेरेट्स का स्टेज पर स्वागत करते हैं। प्रोमों मे दिखाया जाता है कि नेहा के पिता उनसे पूछते हैं कि क्या तुम्हें हम याद हैं? हमें तो नहीं लगता कि तुम्हें हम याद है। उनकी मां भी रो पड़ती है। वह कहती हैं कि हमारे मना करने के बाद भी तुम वहीं गेम खेल रही हों जिसके लिए तुम्हें मना किया गया था। यहां पर बाकी सभी लोग गेम खेल रहे हैं लेकिन तुम भावनाओं में उलझ रही हो। तुम्हारा इस्तेमाल किया जा रहा है। वे उससे गेम को छोड़कर घर चलने के लिए कहते हैं।