logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तुषार कपूर से मांगी गई 5 Cr की फिरौती, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया धमकी भरा कॉल

तुषार कपूर से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। फोन कॉल पर व्यक्ति ने दावा किया कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बोल रहा है।

Tusshar Kapoor

तुषार कपूर, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर से 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई। उनके पास हैरी बॉक्सर नाम के व्यक्ति का कॉल आया था। उस शख्स ने दावा किया कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। तुषार ने इस घटना के बारे में तुरंत मुंबई पुलिस को जानकारी दी।

 

अब इस मामले की जांच एंटी एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस ने जांच के दौरान धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग और उनके डेटा बेस में मौजूद हैरी बॉक्सर की आवाज से सैंपल मिलाया। जांच में दोनों आवाजों में अंतर पाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: King में शाहरुख और करीना साथ करेंगे काम, बर्थडे पर फैंस को दिया सरप्राइज

तुषार कपूर को आया फिरौती का कॉल

पुलिस के मुताबिक यह कॉल की गैंग की तरफ से नहीं आया है, बल्कि उन्हें डराने के लिए शख्स ने उस शख्स के नाम का इस्तेमाल किया है। मुंबई पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी और उसका इसके पीछे क्या मकसद था? पुलिस ने इस कॉल को असली मानने की बजाय तकनीकों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया है।

अमिताभ बच्चन की सुरक्षा बढ़ाई गई

कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन के घर जलसा को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल आया था। इस ईमेल के आने के बाद अमिताभ की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। रविवार को बिग बी ने बुलेटप्रूफ शीशे के अंदर से मुलाकात की। उस दौरान उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी साथ खड़े नजर आए थे।

 

यह भी पढ़ें: 450 करोड़ में बनी है 'किंग', इन 5 कारणों से खास है शाहरुख की फिल्म

टाइगर पर हुआ था हमला

18 अक्टूबर को बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ था। वह जब फुटबॉल प्रैक्टिस खत्म करने के बाद अपनी कार से ग्राउंड के बाहर निकल रहे थे तब दो शूटरो ने उनकी गाड़ी पर पांच राउंड फायरिंग की थी। इस हमले में वह बाल बाल बच गए लेकिन उनके ड्राइवर और वहां मौजूद एक शख्स को गोली लग गई। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने ली थी। पुलिस ने इस मामले में लॉरेस गैंग के सदस्य अनिल पंडित को मुख्य आरोपी बनाया है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें