नितेश तिवारी की 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह भारत की सबसे मंहगी फिल्म है जिसका निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है। इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मेकर्स की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। फिल्म ने भारत में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वैश्विक स्तर पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।
'रामायण' भारतीय फिल्मों की टॉप 15 फिल्मों में अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रही और 'आदिपुरुष' से पीछे रह गई।
रणबीर कपूर
और यश की फिल्म भारत में नेट कलेक्शन 64.85 करोड़ रुपये का किया जबकि ग्रॉस कलेक्शन 77.50 करोड़ रुपये है। इस कलेक्शन की सबसे निराशाजनक बात यह है कि फिल्म ने कन्नड़ वर्जन में सिर्फ 7.50 करोड़ का बिजनेस किया जो यश की पिछली फिल्मों 'केजीएफ 2' और 'टॉक्सिक' की पहले दिन की कमाई का एक तिहाई है। दिवाली की वजह से लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है। अब फिल्म की कमाई को वर्ड माउथ ऑफ पब्लिसिटी का ही सबसे ज्यादा मिलेगा।
यह भी पढ़ें: रामायण: दूसरे पार्ट की रिलीज डेट बदली, फैंस को करना पड़ेगा 2 साल का इंतजार
'रामायण' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'रामायण' के लिए सबसे बड़ी मुश्किल ओवरसीज की कमाई है। सोनी पिक्चर्स ने इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रिस्टीब्यूट किया और दुनियाभर में 70,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जो अब तक की किसी भी भारतीय फिल्म की रिलीज के मुकाबले लगभग तीन गुना है। इसके बावजूद 'रामायण' की पहले दिन की ओवरसीज की कमाई 5.5 मिलियन डॉलर से भी कम रही।
नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने 1.5 मिलियन डॉलर की कमाई की। किसी अन्य भारतीय फिल्म के लिए यह आकंड़ा बहुत अच्छा माना जा सकता है लेकिन 'रामायण' जैसी बिग बजट मूवी के हिसाब से नहीं है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 127.70 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
यह भी पढ़ें: Movie Review: तगड़े VFX, खराब डायलॉग, कैसी है रणबीर कपूर की 'रामायण'?
'रामायण' नहीं तोड़ पाई इन फिल्मों का रिकॉर्ड
'रामायण' से निर्देशकों को काफी उम्मीद थी। 'पुष्पा 2' ( 274 करोड़), '
धुरंधर
2' (202 करोड़ रुपये) का आंकड़ा नहीं तोड़ पाई। यह फिल्म 'जवान' ( 129 करोड़) और 'आदिपुरुष' (128 करोड़) का रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ पाई। 'रामायण' का 'आदिपुरुष' को पीछे न छोड़ पाना हैरान करने वाली बात है क्योंकि प्रभास की फिल्म की जमकर आलोचना हुई थी। इसके बावजूद 'आदिपुरुष' के पहले दिन की कमाई और दर्शकों की संख्या, दोनों ही रामायण से कहीं ज्यादा थीं।