logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रणबीर की रामायण को आदिपुरुष 2.0 क्यों बता रहे लोग? वायरल हो रहे Memes

रणबीर कपूर की रामायण का टीजर आउट होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म के राम अवतार और 4000 करोड़ी बजट वाले ग्राफिक्स पर लोग जमकर मीम्स बना रहे हैं।

Ranbir Kapoor, Photo Credit: Social Media

रणबीर कपूर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का टीजर सामने आते ही इंटरनेट पर बहस का माहौल बन गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर दर्शकों के बीच बहुत ही अलग-अलग तरह की फीडबैक देखने को मिल रही हैं। लगभग 4,000 करोड़ रुपये के भारी बजट से बनी यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। इसका भव्य टीजर पहली बार लॉस एंजेलिस के एक थिएटर में दिखाया गया, जहां खुद रणबीर कपूर भी मौजूद थे।

 

टीजर सामने आते ही लोग इसके विजुअल्स और ग्राफिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजे ले रहे हैं। कई यूजर्स ने मीम्स शेयर करते हुए लिखा कि 4,000 करोड़ खर्च करने के बाद भी कुछ सीन किसी वीडियो गेम या कार्टून जैसे लग रहे हैं। लोग फिल्म के वीएफएक्स (VFX) की तुलना 'आदिपुरुष' से कर रहे हैं और इसे 'आदिपुरुष 2.0' का नाम देकर खूब मजे ले रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि इतने बड़े बजट में असलियत कम और कंप्यूटर का काम ज्यादा नजर आ रहा है।

 

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर का भगवान राम अवतार देख फैंस हुए खुश, रामायण के टीजर ने मचाया धमाल

रणबीर के लुक पर भी चर्चा

टीजर में रणबीर कपूर को बेहद शांत रूप में दिखाया गया है लेकिन उनके चेहरे पर की गई एडिटिंग को लेकर भी लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रणबीर के चेहरे पर इतना फिल्टर लगा है कि वो असली इंसान कम और एआई कैरेक्टर ज्यादा लग रहे हैं।' वहीं, रावण बने यश का चेहरा न दिखाने पर एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा, 'मेकर्स यश को ऐसे छुपा रहे हैं जैसे स्कूल में टॉपर अपनी आंसर शीट छुपाता है।

म्यूजिक पर मिली-जुली राय

फिल्म में ए.आर. रहमान और हंस जिमर जैसे दिग्गजों का संगीत है लेकिन टीजर के बैकग्राउंड म्यूजिक ने लोगों को थोड़ा निराश किया है। एक यूजर ने लिखा, 'इतने बड़े नाम होने के बाद भी म्यूजिक में वह रोंगटे खड़े करने वाली बात गायब है।' सोशल मीडिया पर लोग उम्मीद जता रहे हैं कि फिल्म के रिलीज होने तक इसके म्यूजिक और ग्राफिक्स दोनों में काफी सुधार देखने को मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें: धुरंधर की हजार करोड़ की कमाई में हिस्सा मांग रहे पाकिस्तान के लोग, वजह जान लीजिए

दिवाली पर होगी रिलीज

यह फिल्म दो हिस्सों में बनाई जा रही है, जिसका पहला भाग 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा। फिल्म में सनी देओल 'हनुमान', रवि दुबे 'लक्ष्मण' और लारा दत्ता 'कैकेयी' के रोल में नजर आएंगे। अब देखना यह होगा कि सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं और मीम्स के बीच यह फिल्म पर्दे पर क्या कमाल दिखाती है।


और पढ़ें