'रामायण' सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इस फिल्म में
रणबीर कपूर
भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।
इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हो रहा है। हाल ही में फिल्म का गाना 'मंगल रंग' रिलीज हुआ था। इस गाने को कव्वाली का ट्विस्ट दिया गया था जिसकी वजह से दर्शक नाराज हो गए थे। आइए जानते हैं कि किन कारणों की वजह से 'रामायण' विवादों में रही।
यह भी पढ़ें: कैसे हंस जिमर 'रामायण' के म्यूजिक के लिए तैयार हुए थे? जीत चुके हैं 2 ऑस्कर
इन 8 कारणों से विवादों में रही 'रामायण'
ए.आर रहमान के म्यूजिक की हुई आलोचना
'रामायण' के गाने दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर पाए। फिल्म का गाना 'मंगल रंग' और 'रावण तांडव' लोगों को पसंद नहीं आया। इस गाने को ऑस्कर विनर एआर रहमान ने लीजेंडरी म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर के साथ कंपोज किया था। इन दोनों गानों की जमकर आलोचना हुई थी। लोगों का कहना था कि 'मंगल रंग' में कव्वाली का ट्विस्ट नहीं देना चाहिए था क्योंकि यह भगवान राम का गाना है। इसके अलावा 'रावण तांडव' का सीक्वेंस भी लोगों को उतना प्रभावशाली नहीं लगा।
VFX और AI की आलोचना
जब 'रामायण' का पहला टीजर सामने आया था तब लोगों ने वीएफएक्स और एआई की जमकर आलोचना की थी। लोगों का कहना था कि फिल्म में जरूरत से ज्यादा वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। मेकर्स ने शूटिंग के पीछे का बीटीएस वीडियो शेयर किया था लेकिन उसकी भी आलोचना हुई थी। यश ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर वीएफएक्स में छोटी मोटी खामियां भी हैं तो उसे नजरअंदाज कर देना चाहिए।
साई पल्लवी की हुईं आलोचना
'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद साई पल्लवी के लुक की आलोचना हुई थी। लोगों के कहना था कि सीता के किरदार में इतनी प्रभावी नहीं लग रही हैं और न ही उनकी हिंदी उतनी अच्छी है। इतना ही नहीं उनके हेयर टेक्सचर और ब्लाउज डिजाइन पर भी चर्चा की गई। इतना ही नहीं लारा दत्ता के लुक का भी खूब मजाक उड़ा था।
रणबीर कपूर का बीफ फैन वाला वीडियो वायरल हुआ था
रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार निभाने पर आलोचना हुई थी। उनके पुराने वीडियो और इंटरव्यब वायरल हो रहे थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद को सबसे बड़ा बीफ फैन बताया था। लोगों का कहना था कि वह इस किरदार को निभाने के लिए सही व्यक्ति नहीं है।
करीना ने मांगी थी डबल सैलेरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक साई पल्लवी से पहले सीता के रोल के लिए करीना कपूर को अप्रोच किया गया था। उन्होंने इस फिल्म के डबल सैलेरी मांगी थी जिस वजह से बात नहीं बन पाई। इस मामले में बात करते हुए करीना ने कहा था कि मुझे नहीं पता कि यह खबर कहां से आई? मुझे इस फिल्म के लिए कभी भी अप्रोच नहीं किया गया था। लोग हर दिन इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ स्टोरी शेयर कर देते हैं। यह सिर्फ अफवाह है।
यह भी पढ़ें: 'रामायण' के ऐक्शन सीन्स की कैसे हुई शूटिंग? ऐक्शन डायरेक्टर ने बताया
दीपिका चिखलिया ने शुरुआत में 'रामायण' की आलोचना की
दीपिका ने रामानंद सागर के शो 'रामायण' में सीता का रोल निभाया था। 2024 में उन्होंने कहा था कि उन्हें 'रामायण' के रीमेक में कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि हर व्यक्ति उसमें एक नई कहानी, एक नया नजरिया जोड़ते हैं। जब नितेश तिवारी की 'रामायण' का टीजर आया तो उन्हें बहुत शानदार लगा। उन्होंने कहा था कि इसे बहुत अच्छे तरीके से बनाया है। अब मुझे इस फिल्म का इंतजार है। यह बहुत सुंदर लग रही है, इसमें कोई शक नहीं है।
मुकेश छाबड़ा का रावण पर बयान
2024 में रणवीर अलाहाबादिया के पोडकॉस्ट में मुकेश छाबड़ा ने रावण के बारे कहा था, 'वह बदला चाहता था लेकि वह प्यार में था। जितना मुझे समझ आता है कि वह क्रूर था लेकिन उसने अपनी बहन के प्यार में बदला लिया। राम और रावण दोनों अपनी जगह पर सही थे। दोनों प्यार में थे।' उनके इस बयान की जमकर आलोचना हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद मुकेश छाबड़ा ने लोगों से माफी मांग ली थी।
प्रदर्शन और धमकी भरे पत्र
श्रीरामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने नितेश तिवारी को धमकी भरा पत्र भेजा था जिसमें रामायण की स्क्रीनिंग की मांग की गई। यह कदम 2023 की फिल्म 'आदिपुरुष' के खिलाफ हुए भारी विरोध का कारण उठाया गया था। इस पत्र में चेतावनी देते हुए कहा गया कि भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर उपयुक्त नहीं हैं, और अगर इन मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन होंगे।