बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा पिता बने गए हैं। उनकी पत्नी लिन लैशराम ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। बेटी के जन्म से परिवार में जश्न का माहौल है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक रणदीप औ लिन लैशराम को बेटी की जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। रणदीप की बेटी का जन्म उसी दिन हुआ है जिस दिन उनके पिता रणबीर का जन्मदिन होता है।
रणदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी की झलक दिखाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। रणदीप ने अपने पोस्ट में बताया कि उनकी पत्नी लिन लैशराम और बेटी बिल्कुल स्वस्थ और ठीक हैं। पहली फोटो में दादा ने अपनी पोती को गोद में उठाया है। दूसरे फोटो में उन्होंने बेटी की हाथ की तस्वीर दिखाई है।
यह भी पढ़ें: एक ही नाम की दो फिल्में, पहली ने फ्लॉप होकर भी जीते 3 नेशनल अवॉर्ड, दूसरी थी हिट
रणदीप ने दिखाई बेटी की झलक
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रणदीप ने कैप्शन में लिखा, 'दादा और पोती ने जन्मदिन की खूब बधाई। आज जब मैं पिता बना हूं तो आपके प्रति मेरा आभार और गहरा हो गया है पापा। और सबसे जरूर बात लिन मुझे पिता बनाने और हमारी नन्ही सी बेटी को इस दुनिया में लाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। एक नन्ही सी बच्ची और जीवन भर का प्यार।'
2025 में कपल ने शेयर की थी गुडन्यूज
रणदीप और लिन ने साल 2025 में नवंबर में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। रणदीप ने लिन के साथ तस्वीर करते हुए लिखा, दो साल का प्यार, रोमांच और अब नन्हा एडवेंचर आ रहा है। हाल ही में कपल ने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में लिन बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थीं
यह भी पढ़ें: कौन हैं सोराब बेदी जिनके साथ क्लोज डांस करते नजर आईं मलाइका अरोड़ा?
2023 में रणदीप ने लिन से की थी शादी
रणदीप और लिन लैशराम ने साल 2023 में शादी की थी। उन्होंने मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाजों से शादी की थी। उनकी शादी बेहद सादगी के साथ हुई थी जिसकी खूब चर्चा हुई थी।