logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हरियाणवी रणदीप हुड्डा ने बेटी का रखा निराला नाम, जानिए ‘न्योमिका’ का मतलब

रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन ने अपनी बेटी का नाम 'न्योमिका' रखा है जिसका मतलब भगवान की कृपा और आजादी है। इस अनोखे नाम को रणदीप की बहन अंजलि हुड्डा ने रखा है।

Randeep Hooda And Lin Laishram, Photo Credit: Social Media

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है। शादी के बाद अब यह कपल माता-पिता बन गया है। रणदीप और लिन ने अपनी नन्ही परी के एक महीने का होने पर उसके नाम का खुलासा कर दिया है। उन्होंने अपनी लाड़ली का नाम 'न्योमिका हुड्डा' (Nyomica Hooda) रखा है। यह नाम जितना अनोखा है, इसका मतलब भी उतना ही गहरा और प्यारा है।

 

बॉलीवुड के इस लोकप्रिय जोड़े ने 10 मार्च, 2026 को अपनी बेटी का स्वागत किया था। 10 अप्रैल को जब उनकी बेटी पूरे एक महीने की हुई, तब रणदीप और लिन ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें लिन अपनी बेटी को गोद में लिए हुए बड़े प्यार से देख रही हैं। रणदीप ने बताया कि माता-पिता बनने का यह अनुभव उनके लिए जीवन बदलने वाला और बेहद सुखद रहा है। वे इस नए सफर के हर पल को जी रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'जली तो है...', धुरंधर 2 की सक्सेस पर किसे ट्रोल कर गए जाकिर खान?

क्या है 'न्योमिका' नाम का मतलब?

रणदीप की बहन अंजलि हुड्डा ने अपनी भतीजी के लिए 'न्योमिका' नाम रखा है। इस नाम का मतलब बहुत ही गहरा है, जिसका मतलब है 'दैवीय कृपा (Divine Grace), आजादी (Freedom) और आकाश की तरह असीम (Limitless like the sky)'। कपल ने बताया कि यह नाम सुनते ही उन्हें अपनी बेटी के लिए बिल्कुल सही लगा था।

दो तरह से की थी शादी 

रणदीप हुड्डा और मणिपुर की रहने वाली लिन लैशराम की शादी 29 नवंबर, 2023 को हुई थी। उन्होंने मणिपुर के इम्फाल में पारंपरिक 'मैतेई' रीति-रिवाजों से शादी की थी। इसके बाद नवंबर 2025 में उन्होंने फैंस को अपने माता-पिता बनने की खुशखबरी दी थी, जिसके बाद अब न्योमिका के आने से उनका परिवार पूरा हो गया है।

रणदीप हुड्डा की हिट फिल्में 

रणदीप हुड्डा अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'सरबजीत', 'हाईवे', 'सुल्तान' और 'किक' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उन्होंने 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में अपनी दमदार एक्टिंग और जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन से दर्शकों का दिल जीत लिया था। वह हर किरदार में अपना बेस्ट देने के लिए मशहूर हैं।

 

यह भी पढ़ें: राहुल बनर्जी की मौत पर बवाल, बंगाली कलाकार हड़ताल पर क्यों गए?

आने वाले प्रोजेक्ट्स

रणदीप अपने करियर को लेकर भी काफी एक्टिव हैं। वह जल्द ही डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर की फिल्म 'ईथा' (Eetha) में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म महाराष्ट्र के पंढरपुर की एक लावणी कलाकार की कहानी है। इसके अलावा वह एक फौजी ड्रामा 'ऑपरेशन खुकरी' में मेजर जनरल राजपाल पुनिया का किरदार निभाएंगे। हाल ही में उन्होंने एक और फिल्म साइन की है जिसमें वह एक हरियाणवी जाट की भूमिका निभाते हुए धोखेबाज प्रचार के खिलाफ लड़ते दिखेंगे।


और पढ़ें