logo

ट्रेंडिंग:

Mardaani 3 के ट्रेलर में रानी का दिखा बेखौफ और दमदार ऐक्शन, कब आएगी फिल्म?

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रानी के रफ-टफ लुक ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

Rani Mukerji

रानी मुखर्जी, Photo Credit: Social media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मर्दानी 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। कुछ दिनों पहले फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्म में रानी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में उनका बेखौफ, निडर अंदाज नजर आया है।

 

फिल्म की कहानी सच्ची घटानाओं पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। 'मर्दानी 3' का ट्रेलर 3 मिनट 16 सेकेंड का है।

 

यह भी पढ़ें- 'आवारा कुत्तों के लिए 10 एकड़ जमीन दे दूंगा', अब मीका सिंह ने दिया ऑफर

'मर्दानी 3' का खौफनाक ट्रेलर रिलीज

ट्रेलर की शुरुआत एक खेलती हुई बच्ची के किडनैपिंग के साथ होती है। टीवी पर दिखाया जाता है कि रहस्यमयी तरीके से बुलंदशहर की 2 छोटी लड़कियां लापता हो गई हैं। यह केस शिवानी रॉय को मिलता है। शिवानी रॉय पुलिस वालों से कहती हैं कि पिछले 3 महीने में जितनी लड़कियां गायब हुई है उनकी लिस्ट तैयार करो। केस की जांच के दौरान पता चलता है कि तीन महीने में 93 बच्चियां गायब हुई है। इन बच्चियों के गायब होने के पीछे अम्मा का हाथ है। शिवानी रॉय इन बच्चियों को कैसे बचाती है? इस पर फिल्म की कहानी आधारित है

 

 

ट्रेलर में रानी का निडर और ऐक्शन से भरपूर अंदाज नजररहा हैट्रेलर में रानी के रफ टफ लुक ने दर्शकों का दिल जीत लिया हैयह फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मर्दानी एक पॉपुलर फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म के दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

 

यह भी पढ़ें- 'वह तो नींद में ही...', प्रशांत तमांग की मौत पर पत्नी ने दिया बयान

रानी ने जीता था नेशनल अवॉर्ड

रानी आखिरी बार 2023 में फिल्म 'मिसेज चर्टजी वर्सेज नॉर्वे' में नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट ऐक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म में उनकी दमदार ऐक्टिंग ने दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया था। 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap