logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'वह तो नींद में ही...', प्रशांत तमांग की मौत पर पत्नी ने दिया बयान

प्रशांत तमांग की मौत को लेकर चल रही सभी अटकलों पर उनकी पत्नी के बयान ने विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कहा कि प्रशांत की मौत पूरी तरह नैचुरल थी और उनकी मौत रात में सोते समय ही हो गई थी।

Prashant Tamang

प्रशांत तमांग, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नई दिल्ली में 11 जनवरी को इंडियन आइडल 3 के विजेता और ‘पाताल लोक 2’ सीरीज में एक बेरहम हत्यारे की भूमिका निभाने वाले प्रशांत तमांग का निधन हो गया। कम उम्र में उनकी अचानक हुई मौत को लेकर कई तरह की अटकलें सामने आईं लेकिन उनकी पत्नी मार्था एले ने इन सभी पर विराम लगा दिया। उन्होंने साफ कहा कि प्रशांत की मौत पूरी तरह नैचुरल थी और इसमें किसी तरह की संदिग्ध बात नहीं है। मार्था के अनुसार प्रशांत की मौत नींद में ही हो गई।

 

प्रशांत के करीबी दोस्त और सिंगर महेश सेवा ने मीडिया को बताया कि सिंगर-एक्टर की मौत नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित उनके घर पर हुई। महेश ने बताया, 'सुबह करीब 9 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। परिवार के लोग उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने वहां पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।'

 

यह भी पढ़ें- गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में 16 साल के ओवेन कूपर ने रचा इतिहास, पढ़ें लिस्ट

 

पत्नी का बयान

ANI को दिए एक इंटरव्यू में, मार्था ने सिंगर के निधन के बाद दुनिया भर से मिले प्यार, सपोर्ट और संवेदनाओं के लिए फैंस और शुभचिंतको का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, 'आप सभी का धन्यवाद। मुझे पूरी दुनिया से कॉल आ रहे हैं। जिन लोगों को मैं जानती हूं, जिन्हें नहीं जानती, मुझे फूल मिल रहे हैं। लोग मेरे घर के बाहर खड़े हैं, लोग उन्हें आखिरी बार देखने के लिए हॉस्पिटल आए हैं।'

उन्होंने सभी से प्रशांत को हमेशा प्यार करने की रिक्वेस्ट की और अपने दिवंगत पति को एक महान इंसान बताया। उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए बहुत इमोशनल है। प्लीज उन्हें वैसे ही प्यार करें जैसे आपने पहले किया था। वह एक महान आत्मा और एक महान इंसान थे। मुझे उम्मीद है कि आप उन्हें ऐसे ही याद रखेंगे।'

 

यह भी पढ़ें- 'नेपोटिज्म तो बनता है', Shark Tank में आए यश कालरा से क्यों बोले अनुपम मित्तल?

पुलिस जांच

ANI की एक रिपोर्ट के अनुसार, साउथ-वेस्ट दिल्ली के ADCP अभिमन्यु पोसवाल ने उनकी मौत के बारे में ऑफिशियल अपडेट दिए। उन्होंने ANI को बताया, 'आज 3.10 बजे माता चानन देवी अस्पताल से एक MLC मिली। हमें जानकारी मिली कि रघु नगर के रहने वाले प्रशांत तमांग को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था। एक इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर वहां गए और MLC ली।'

 

उन्होंने आगे बताया, 'क्राइम टीम और FSL टीम मृतक के घर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए। फिलहाल, पोस्टमॉर्टम जांच के लिए शव को DDU अस्पताल भेजा गया है ताकि हमें मौत की वजह पता चल सके। उनकी पत्नी और बेटी उनके साथ रहती थीं और उनकी पत्नी ही उन्हें अस्पताल लाई थीं। उनका बयान और दूसरी बातें रिकॉर्ड कर ली गई हैं। जब तक फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक कुछ भी संदिग्ध बताना मुश्किल होगा।'

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें