logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'नेपोटिज्म तो बनता है', Shark Tank में आए यश कालरा से क्यों बोले अनुपम मित्तल?

'शार्क टैंक इंडिया 5' की शुरुआत हो चुकी है। शो पर राजस्थान के 26 साल के यश कालरा पहुंचे। उनके स्टार्टअप आइडिया से सभी शार्क्स खूब इंप्रेस हुए।

anupam mittal and yash kalra

अनुपम मित्तल और यश कालरा, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'शार्क टैंक इंडिया' का पांचवां सीजन सोनी टीवी पर शुरू हो चुका है। आप इस शो को सोनी लिव ऐप पर भी देख सकते हैं। शो पर लोग अपने यूनिक स्टार्टअप आइडियाज को लेकर आ रहे हैं। हाल ही में शो पर राजस्थान के कोटा से एक स्टार्टअप आया जिसने सभी जजों का दिल जीत लिया है। इस फाउंडर का नाम यश कालरा है जिनकी कंपनी का नाम 'गोट लाइफ' है। यश की कंपनी अलग-अलग फ्लेवर के ओट्स बेचती है। उन्होंने अपनी पीच से सभी को इंप्रेस कर दिया।

 

यश ने शार्क के साथ 'नेवर हैव आई एवर' गेम खेला। अगर शार्क्स ने उस चीज को किया है तो एक शॉट पीना होगा। शार्क्स को ओट्स के शॉट्स को स्वाद बेहद पसंद आया और यही से खेल दिलचस्प हो गया।

 

यह भी पढ़ें- कौन हैं नदीम नदज? जिन्हें डेट कर रहीं माही विज, बेटी तारा बुलाती है 'अब्बा'

अनुपम मित्तल संग यश ने क्रैक की डील

यश ने हेल्दी ईटिंग को प्रमोट किया। उनका कहना था कि ये हाई प्रोटीन ओट्स सिर्फ 30 सेकंड में बन जाते हैं। ये एक कंप्लीट मील है जिसमें आपको प्रोटीन के साथ चीया और फ्लेक्स सीड का फाइबर भी मिलता है।

 

शार्क टैंक इंडिया पर कंपनी के फाउंडर यश ने 1 फीसदी के बदले 36 लाख रुपये मांगे। सभी शार्क्स ने उन्हें डील ऑफर की। बाद में अनुपम मित्तल और अमन ने मिलकर 8 फीसदी के बदले 2 करोड़ का ऑफर दिया जिसे यश ने स्वीकार कर लिया।

 

 

यह भी पढ़ें- 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

कैसे हुई गोट लाइफ की शुरुआत?

यश ने शार्क को बताया कि यह उनकी दूसरी कंपनी है। उनकी पहली कंपनी का नाम Wisegg था जिसमें 10 एग वाइट को नेचुरल फ्रूट पल्प के साथ इनफ्यूज किया जाता था। उसे आप आसानी से खोलकर पी सकते थे लेकिन उसकी शेल्फ लाइफ को ज्यादा दिनों तक नहीं बढ़ा सकते थे इसलिए उसे बंद करना पड़ा था। 2023 में गोट लाइफ की शुरुआत हुई। पहले इस कंपनी का नाम गो ओट्स रखा लेकिन तब लगा कि यह कंपनी सिर्फ ओट्स की लगेगी इसलिए इसका नाम बदला। यश की मार्केटिंग ने शॉर्क को खूब इंप्रेस किया।

 

 

 

 

 

 

 

 


और पढ़ें