साल 2019 में
शाहरुख खान
को ऑस्ट्रेलिया की लॉ ट्रोब यूनिवर्सिटी ने ऑनरेरी डॉक्टर ऑफ लेटर्स की उपाधि दी थी। अब अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में तीन दशकों से काम करने और पर्दे के पीछे के योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। रानी को स्टेज पर जब यह सम्मान मिला तब वह भावुक हो गईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इमोशनल नोट शेयर किया है।
रानी का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके चेहरे पर खुशी के आंसू दिख रहे हैं। उन्होंने अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'लॉ ट्रोब यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानक उपाधि पाना मेरे जीवन का खास पल है। जो हमेशा से यह मानती रही हैं कि फिल्में लोगों के दिमाग बदलने से पहले उनके दिल बदल सकती हैं, उनके लिए यह सम्मान का मतलब शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।'
यह भी पढ़ें: सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' इन 5 वजहों से बॉक्स ऑफिस पर चूंकि फिल्म
रानी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने हमेशा ऐसी फिल्मों का चुनाव किया जिन्होंने सबसे पहले मेरे दिल को छुआ। ऐसी कहानी जिसे कहने की जरूरत हो। ऐसी कहानी जो प्रेरणा देती है। मैंने हमेशा सिनेमा के जरिए मजबूत लड़कियों और महिलाओं को दिखाने का काम किया है जो दिल से जुड़ी हुई हो। हर कलाकार की परफॉर्मेंस के अलावा एक जिम्मेदारी होती है। हम चुपचाप अपनी संस्कृति के एंबेसडर बन जाते हैं। यह सम्मान फिल्मों के जरिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते को मजबूत करने का काम करेगा।'
रानी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IIFM) ने एक्टिंग में बेहतरीन काम के लिए स्पेशल साइटेशन से सम्मानित किया गया। उन्होंने 'ब्लैक', 'हम तुम', 'बंटी और बबली', 'नो वन किल्ड जेसिका', 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' समेत कई अन्य फिल्मों में काम किया है। उन्हें 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।
यह भी पढ़ें: Awarapan 2: शिवम पंडित के रोल में हिट या फ्लॉप हुए इमरान, दर्शकों ने क्या कहा?
रानी की अपकमिंग फिल्म
रानी की हाल ही में फिल्म 'मर्दानी 3' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका निभााई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 76. 27 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वह शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म में
दीपिका पादुकोण
, सुहाना खान,
अभिषेक बच्चन
, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी समेत अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।