इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री इंतजार था। इस फिल्म में इमरान के साथ दिशा पाटनी, शबानी आजमी मुख्य भूमिका में हैं।
2007 में 'आवारापन' रिलीज हुई थी। यह एक कल्ट क्लासिक मूवी थी। 19 साल बाद अब इसका सीक्वल आया है। फिल्म के सीक्वल में इमरान फिर से शिवम पंडित के रोल में नजर आए। इस फिल्म को लेकर लोग सोशल मीडिया पर लगातार रिव्यू दे रहे हैं। आइए जानते हैं लोगों ने इस फिल्म को लेकर क्या कुछ है?
यह भी पढ़ें: ऐक्शन से भरपूर है '7 डॉग्स' का ट्रेलर, संजय और सलमान मचाएंगे बवाल
दर्शकों को कैसी लगी 'आवारापन 2'?
'आवारापन 2' को कुछ लोग इमोशनल बता रहे हैं। वहीं कुछ इसे वन टाइम वॉच कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'आवारापन 2 कमाल की फिल्म है। इमरान हाशमी ने इमोशनल कर दिया। वह पुरानी यादों में ले जाने में कामयाब रहे। उन्होंने पर्दे पर इंटेंस परफॉर्मेंस दी है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'आवारापन आपका दिल छू लेगी। फिल्म की कहानी, ऐक्शन और इमोशन सब कमाल है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'इमरान ने अपने कंधों पर फिल्म को उठाया है। दिशा पाटनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शबाना आजमी का कमाल का काम है लेकिन कहानी थोड़ी कमजोर है।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'इमरान हाशमी का रोमांटिक म्यूजिक ऐरा वापस आ गया।'
यह भी पढ़ें: 'आधे शबाना आजमी टाइप थे, यह कैसा जेन-जी प्रोटेस्ट', कंगना रनौत का नया बयान
'आवारपन 2' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। 'आवारापन 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'बंटवारा: 1947' भी रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर कुछ खास बज नहीं है। एडवांस बुकिंग में भी 'आवारापन 2' आगे है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'आवारापन 2' पहले दिन 11 से 15 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है। वहीं सनी देओल के साथ 'बंटवारा 1947' में प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में हैं। प्रीति 7 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 'बंटवारा 1947' पहले दिन 5 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।