logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भगवान राम के रोल में छाए 'धुरंधर' के हमजा, लोग बोले- 'रणबीर कपूर से बेहतर'

'रामायण' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस फिल्म में रणबीर ने भगवान राम का रोल प्ले किया है।

ranveer and Ranbir kapoor

रणवीर और रणबीर कपूर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में भगवान राम का मुख्य किरदार रणबीर कपूर ने निभाया है। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। टीजर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक दिखाई गई है। इसके बाद सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की एआई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

 

इन तस्वीरों में रणवीर भगवान राम के अवतार में नजर आ रहे हैं। रणवीर भगवान राम के अवतार में बिल्कुल फिट बैठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके लुक को रणबीर कपूर से ज्यादा बेहतर बता रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: विंदू ने 'रामायण' के टीजर पर दिया रिएक्शन, बताया कब फ्लॉप हो सकती है फिल्म?

भगवान राम के रोल में छाए रणवीर सिंह

दर्शक सोशल मीडिया पर लगातार रणवीर सिंह की अलग-अलग तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'रणवीर कमाल के लग रहे हैं।' दूसरे व्यक्ति ने लिख, 'वह राम, शिव और जीसस का रोल प्ले कर सकते हैं क्योंकि उनके चेहरे में मासूमियत में हैं। वह हर रोल के लिए बिल्कुस परफेक्ट है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'रणवीर हर कैरेक्टर में बिल्कुल फिट बैठते हैं। कैसे।' इसके अलावा लोगों का कहना हैं कि भगवान राम के कैरेक्टर में विक्की कौशल भी अच्छे लगेंगे।

 

 

 

 

हनुमान जयंती के मौके पर नितेश तिवारी ने 'रामायण' का टीजर शेयर किया था। मुंबई में टीजर का लॉन्च रखा गया है। इस फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। 'रामायण' को दो पार्ट्स में बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है। यह भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बनने वाली है।

 

यह भी पढ़ें: 'Volume 1' गाने को 20 साल बाद क्यों हटवा रहा हाई कोर्ट? समझिए पूरी बात

रामायण में नजर आएंगे ये कलाकार

रामायण में माता सीता के किरदार में साई पल्लवी, यश ने रावण, सनी देओल ने हनुमान और रवि दुबे ने लक्ष्मण का रोल निभाया है। टीजर में सिर्फ राम के किरदार को दिखाया गया है। मेकर्स ने अभी बाकी कलाकारों के लुक को रिवील नहीं किया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की हाल ही में फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रणबीर कपूर की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं।


और पढ़ें