रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के टीजर पर 'रामायण' फेम कलाकार लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। अभिनेता विंदू दारा सिंह ने टीवी पर 'हनुमान' का किरदार निभाया था जिससे उन्हें घर-घर में लोकप्रियता मिली। उन्होंने नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर अपनी राय दी है। साथ ही बताया कि इस फिल्म के फ्लॉप होने के खतरा कब हो सकती है?
विंदू ने कहा, 'फिल्म का टीजर शानदार है लेकिन यहां पर एक सख्त रूल है। जो रामायण रामानंद सागर जी ने बनाई थी। हम सभी के दिलों दिमाग में वहीं छवि बनी है। वह एतिहासिक है। नंबर 1 है। अगर यह पिक्चर उससे मैच हो गई है तब फिल्म सुपरहिट होगी। फिल्म रिकॉर्ड ब्रेकिंग हो जाएगी। कुछ भी बदलाव किए जैसे बहुत खतरनाक असुर दिखा रहे हैं या कुछ ज्यादा ऊपर-नीचे किया तो लोग उसे स्वीकार नहीं करेंगे।'
विंदू ने आगे कहा, 'नितेश तिवारी की रामायण प्रभाष की आदिपुरुष से बहुत बेहतर है। ये जितना भी देखा है उससे तो बेहतर लगी रही है। वह तो पता नहीं क्या था। मैं ट्रेलर देखकर ही समझ गया था कि यह फ्लॉप होगी। क्या ही चल रहा था। आप इतना बदलाव नहीं कर सकते हैं और हनुमान जी ऐसे डायल़़ॉग्स बोल रहे थे। मुझे तो समझ नहीं आया। क्या बोल रहे हैं। मैंने तो ट्रेलर देखकर ही फिल्म को फ्लॉप बता दिया था।'
'रामायण' टीजर
'रामायण' के टीजर में रणबीर कपूर को भगवान राम के अवतार में दिखाया गया है। वह योद्धा के रूप में नजर आए हैं जिन्हें 14 साल का वनवास मिला है। टीजर में रावण के अवतार में यश की झलक देखने को मिली है। यश के कैरेक्टर को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।
नितेश तिवारी की 'रामायण' सिनेमाघरों में 2 पार्ट्स में रिलीज होगी। इस फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के दोनों भागों का बजट करीब 4000 करोड़ है। इस फिल्म में रणबीर के साथ साई पल्लवी, सनी देओल, अरुण गोविल और रवि दुबे मुख्य भूमिका में हैं। 'रामायण' का पहला भाग इस साल दिवाली पर रिलीज होगा। दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।