logo

ट्रेंडिंग:

'ओए चुना लगा दिया', 'धुरंधर 2' के टीजर पर जमकर बने मीम्स, दर्शक हुए निराश

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के टीजर ने दर्शकों को निराश किया है।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इन तीनों कलाकार की पहली झलक टीजर में नजर आई है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर है। 

 

इस फिल्म के टीजर के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। 'धुरंधर 2' में हमजा की बैकस्टोरी को दिखाया जाएगा। टीजर में भी रणवीर का ट्रांसफॉर्मेशन की झलक दिखाई गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स टीजर की जमकर चर्चा कर रहे हैं। ज्यादातर लोग फिल्म के टीजर से निराशा नजर आए।

 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर: द रिवेंज' का धुआंधार टीजर रिलीज, कैसे हमजा बना ल्यारी का रहमान डकैत?

'धुरंधर 2' के टीजर ने लोगों को निराश किया

एक यूजर ने लिखा, 'जब आप धुरंधर 2 के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हो लेकिन आदित्य धर ने पोस्ट सीन्स को एडिट करके दिखाया हो। ओए चुना लगा दिए।' दूसरे यूजर ने लिखा, ''धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर वैसे ही दिखाया गया जैसे फिल्म के आखिरी में सीन्स थे। उम्मीद थी कि फ्रेश कट दिखाया जाएगा।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'धुरंधर का पुराना वीडियो देखने के बाद फैंस बोले, अरे बाप रे बाप ई खेला है।' कुछ फैंस का मानना है कि मेकर्स जल्द दूसरा टीजर शेयर करेंगे। 

 

 

 

 

हमजा की कहानी दिखाई जाएगी

'धुरंधर 2' में रणवीर यानी जसकीरत सिंह रागी देश के लिए सबकुछ दांव पर लगा देता है और पाकिस्तान के इरादों का पता लगाने के लिए हमजा बनता है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक स्पाई थ्रिलर मूवी है जिसमें रणवीर ने जासूस का किरदार निभाया था। 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। यह फिल्म पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 13, 470 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' में होगी टक्कर

'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' दोनों 19 मार्च को रिलीज होगी। साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में यश के साथ हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा मुख्य भूमिका में हैं। 19 मार्च को कौन सी फिल्म दर्शकों का दिल जीतेगी। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap