logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं सारा अर्जुन? 20 साल बड़े रणवीर संग करेंगी 'धुरंधर' में रोमांस

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में रणवीर अपने से 20 साल छोटी सारा अर्जुन के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

sara arjun and ranveer singh

सारा अर्जुन और रणवीर सिंह (Photo Credit: Sara and Ranveer Singh Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर' का टीजर सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। इस फिल्म में रणवीर धांसू ऐक्शन सीन करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ इस फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सभी कलाकारों के लुक की जमकर तारीफ हो रही है।  फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। रणवीर इस फिल्म में अभिनेत्री सारा अर्जुन के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं।

 

टीजर में रणवीर और सारा के कुछ सीन दिखाए गए हैं। फिल्म में रणवीर और सारा के बीच में 20 साल का अंतर है। यह पहली बार है जब रणवीर अपने से इतनी छोटी उम्र की अभिनेत्री के साथ रोमांस कर रहे हैं। सारा महज 20 साल की हैं। 

 

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' का टीजर आउट, इंटेंस लुक में नजर आए रणवीर सिंह

 

सारा अर्जुन कौन हैं?

टीजर के रिलीज होने के बाद से सारा अर्जुन एक्स पर ट्रेंड कर रही हैं। कुछ लोग रणवीर को इतनी छोटी उम्र की अभिनेत्री के साथ काम करने के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। इन सबके बीच लोग इस बात को जानने के लिए उत्सुक हैं कि कौन है सारा अर्जुन?

 

सारा साउथ अभिनेता राज अर्जुन की बेटी हैं। वह एक स्टारकिड हैं। उनका जन्म साल 2005 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। सारा ने बचपन से ही विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया था। विज्ञापनों के अलावा वह कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।

 

यह भी पढ़ें- जब अजय और आदित्य चोपड़ा के बीच हुआ था झगड़ा, क्यों बेबस थीं काजोल

चाइल्ड आर्टिस्ट हैं सारा

2011 में सारा फिल्म 'देइवा थिरुमगल' से पहचान बनाई थी। इस फिल्म में उनके साथ विक्रम मुख्य भूमिका में थे। देइवा थिरुमगल के सारा महज 6 साल की थीं। फिल्म में उन्होंने नीला के कैरेक्टर से घर घर में पहचान बनाई थी। इसके अलावा 'एक थी डायन', '404', 'जज्बा', 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' में नजर आ चुकी हैं। वह मणिरत्नम की फिल्म 'पीएस 1' और 'पीएस 2' में उन्होंने ऐश्वर्या राय के किरदार नंदिनी के यंग एज के किरदार को निभाया था। 

 

 

Related Topic:

और पढ़ें