logo

ट्रेंडिंग:

राजनीति में कैसा रहा है भोजपुरी स्टार्स का हाल?

भोजपुरी स्टार्स का बिहार की जनता पर गहरा प्रभाव रहा है। इस वजह से पार्टियां भोजपुरी स्टार्स को चुनाव में टिकट देती है। इस बार के चुनाव में भी मैथिली ठाकुर से लेकर खेसारी लाल यादव तक के नाम पर खूब चर्चा हो रही है।

Bhojpuri Star Bihar Election,

मनोज तिवारी और दिनेश लाल निरहुआ

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है। पार्टियों ने अपने उम्मीदावारों के नाम का ऐलान शुरू कर दिया है। इस बार कई भोजपुरी स्टार्स चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं। भोजपुरी कलाकारों का बिहार और यूपी की जनता पर गहरा प्रभाव रहा है। उनकी लोकप्रियता चुनाव के वोट में आसानी से बदल सकती है। इस बार के चुनाव में भी भोजपुरी स्टार्स के नाम का बोल बाला देखने को मिल रहा है। 

 

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह से लेकर मैथिली ठाकुर तक के नाम की चर्चा हो रही है। पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह के भी चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही थी लेकिन उन्होंने साफ कह दिया कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह पार्टी की सेवा सिपाही के तौर पर करेंगे। 

 

यह भी पढ़ें- सलमान की फटकार से बौखलाईं कुनिका, बोलीं- 'वह मेरे कोई भगवान नहीं हैं'

ये कलाकार इस बार लड़ सकते हैं चुनाव

लोक गायक मैथिली ठाकुर ने हाल ही में बीजेपी की सदस्यता ली है। मैथिली ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। बीजेपी की तरफ से अभी तक मैथिली कहां से चुनाव लड़ेंगी। इसका ऐलान नहीं किया गया है। अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह के भी चुनाव लड़ने की चर्चा जोर-शोर पर है। भोजपुरी स्टार और सिंगर रितेश पांडे किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हाल ही में वह प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज में शामिल हुए हैं। साथ ही उनके चुनाव लड़ने का ऐलान भी हो चुका है। आइए जानते हैं चुनाव में भोजपुरी स्टार्स का कैसा हाल रहा?

भोजपुरी स्टार्स का चुनावी रिपोर्ट कार्ड

रवि किशन

 

रवि किशन ने सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपना नाम बनाया है। वह बीजेपी का प्रमुख चेहरा है। उन्होंने साल 2009 में जौनपुर से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह बार गए थे। 2017 में उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। 2019 में उन्होंने गोरखपुर की सीट से चुनाव लड़ा था और जीते थे। 2024 में भी वह गोरखपुर से सांसद बने।

 

मनोज तिवारी

 

मनोज तिवारी बीजेपी के प्रमुख नेता है। 2009 में उन्हें समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर से चुनाव का टिकट दिया था लेकिन वह हार गए थे। 2014 में उन्होंने बीजेपी की तरफ से लोक सभा का चुनाव लड़ा था। 2014, 2019 और 2024 में वह लगातार सांसद चुने गए हैं। वह दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें- अमिताभ के नाती अगस्त्य की फिल्म का फर्स्ट लुक आउट, जानें रिलीज डेट

 

दिनेश लाल निरहुआ

 

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव को फैंस निरहुआ के नाम से जानते हैं। उन्होंने 2019 का चुनाव आजमगढ़ सीट से लड़ा था और जीते थे। उन्होंने 2024 का चुनाव सपा नेता अखिलेश यादव के खिलाफ लड़ा था और वह हार गए थे।

 

विनय बिहारी

 

भोजपुरी निर्देशक विनय बिहारी ने 2019 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीता था और फिर बीजेपी में शामिल हो गए थे। 2015 और 2020 में बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ा और जीता था।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap