तमिल अभिनेता रवि मोहन अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी आप बीती लोगों को सुनाई है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें पत्नी आरती रवि से तलाक नहीं मिल जाता है तब तक वह ऐक्टिंग नहीं करेंगे। उन्होंने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब इस पूरे विवाद पर आरती रवि ने अपना रिएक्शन दिया है।
आरती रवि ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके कहा कि मेरी चुप्पी को कमजोरी समझने की गलती न करें। उनका कहना है कि हम दोनों को अलग हुए दो साल हो गए हैं। अब ये बातें क्यों की जा रही हैं?
यह भी पढ़ें: यूट्यूबर धारणा 'मां बहन' की लीड हिरोइन, पहले निभाती थीं छोटे मोटे रोल
आरती ने रवि मोहन पर किया पलटवार
आरती रवि ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'आप सोते हुए शेर को कभी नहीं जगाते हैं। अगर वह मां शेर है, तो भगवान उसकी मदद जरूर करेंगे। मेरी गरिमापूर्ण चुप्पी को मेरी कमजोरी न समझा जाए। इसका अनुचित फायदा नहीं उठाया जाना चाहिए। अगर जरूरत पड़ी है तो अपने बच्चों और अपनी गरिमा की रक्षा के लिए मैं अपने कंफर्ट से बाहर निकलूंगी और सच्चाई के साथ दुनिया का सामना करूंगी। क्योंकि सच्चाई हमेशा जीतती है।' आरती को फैंस का सपोर्ट मिल रहा है।
रवि मोहन ने पत्नी पर लगाए थे गंभीर आरोप
रवि मोहन ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, 'मैं इतने साल से चुप था यह मेरी गलती थी। बहुत से लोग उस शांत व्यक्ति को भड़काना चाहते हैं जो मैं हुआ करता था। मेरी फिल्में अब सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होंगी। जब तक मुझे तलाक नहीं मिल जाता है मेरी कोई भी फिल्म स्क्रीन पर रिलीज नहीं होगी। मैं तब तक अभिनय नहीं करूंगा जब तक तलाक नहीं मिलेगा।'
रवि मोहन ने कहा, 'उनके जिंदगी में चल रहे तनाव के जिम्मेदार ससुराल वाले हैं। अगर मेरे या केनिशा के साथ कुछ हुआ तो वे लोग जिम्मेदार हैं। वे लोग नहीं चाहते हैं कि मैं जिंदा रहूं। मैं इस मुश्किल समय से बाहर निकल आऊंगा। मुझे मेरे बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। मेरे दो बच्चों की सालाना फीस 50 लाख रुपये है। मैं उनकी फीस भरता हूं और उनका ख्याल रखता हूं। मैंने इतने सालों तक बहुत कुछ सहन किया है।'