logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यूट्यूबर धारणा 'मां बहन' की लीड हिरोइन, पहले निभाती थीं छोटे मोटे रोल

नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मां बहन' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, रवि किशन और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं।

Dharna Durga and Madhuri Dixit

धारणा दुर्गा और माधुरी दीक्षित, Photo Credit: Social Media

माधुरी दीक्षित ने अपने 59वें जन्मदिन पर फैंस को गिफ्ट दिया। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मां बहन' के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 4 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में माधुरी के साथ तृप्ति डिमरी, धारणा दुर्गा और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं।

 

 यूट्यबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धारणा दुर्गा इस फिल्म में बतौर लीड अभिनेत्री काम रही हैं। यह फिल्म उनके लिए एक बड़ा मौका हो सकता है क्योंकि इसमें वह अनुभवी अभिनेताओं के साथ काम कर रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: Cannes में उर्वशी ने कॉपी किया गिगी हदीद का लुक! लोगों ने उड़ाया मजाक

पॉपुलर इन्फ्लुएंसर हैं धारणा

धारणा दूर्गा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह एक चर्चित चेहरा है। उनके वीडियो का कॉन्टेंट रियल लाइफ से जुड़ा होता है। उनका कॉन्टेंट फनी होता है जिस वजह से लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। वह महज 24 साल की हैं। 

 

फिल्मों में निभाए छोटे मोटे रोल

सोशल मीडिया पर पहचान बनाने के बाद धारणा ऐक्टिंग में अपना हाथ आजमा रही है। 2022 में उन्होंने 'भाई बहन वर्सज द वर्ल्ड' से ऐक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। यह एक टीवी मिनी सीरीज है। 2025 में उन्होंने फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में तुलसी की दोस्त का रोल निभाया था। अब 2026 में वह माधुरी जैसी दिग्गज कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। 

 

यह भी पढ़ें: ज्वाला गुट्टा से पहले और कौन कौन ब्रेस्ट मिल्क को लेकर चर्चा में रहा है?

'मां बहन' की कहानी

फिल्म में माधुरी रेखा का रोल निभा रही हैं जिसकी दो बेटियां हैं जया (तृप्ति डिमरी) और छोटी बेटी सुष्मा (धारणा दुर्गा) है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब रेखा के किचन में एक लाश मिलती है। अब तीनों मिलकर इस मुसीबत से कैसे छुटकारा पाती हैं। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें