logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ज्वाला गुट्टा से पहले और कौन कौन ब्रेस्ट मिल्क को लेकर चर्चा में रहा है?

मां का दूध बच्चे के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बारे में बता रहे हैं जिन्होंने ब्रेस्टफीडिंग पर खुलकर बात की है।

nidhi parmar heeranandni and jwala gutta

निधि परमार हीरानंदानी और ज्वाला गुट्टा, Photo Credit: Social media

मां बनना हर महिला के जीवन का खास पल होता है। नवजात बच्चे के लिए सबसे ज्यादा जरूरी मां का दूध होता है। इसमें कई प्रकार के पौष्टिक तत्व होते हैं जो बच्चे के लिए जरूरी है। स्तनपान या ब्रेस्टफीडिंग एक प्राकृतिक प्रकिया है लेकिन भारत में इस पर आज भी खुलकर बात नहीं होती है। बैंडमिटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने हाल ही में बताया कि उन्होंने पिछले एक साल में 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क डोनेट किया है।

 

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि प्रीमेच्योर या बीमार बच्चे के लिए मां का दूध उनका जीवन बचा सकता है। साथ ही अन्य महिलाओं को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया है। सिर्फ ज्वाला गुट्टा ही नहीं कई अभिनेत्रियों ने भी ब्रेस्टफीडिंग पर खुलकर बात की। उन्होंने अपने अनुभवों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। आइए उन लोगों को बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: अमजद खान के निधन से टूट गए थे बेटे शादाब, सलीम खान ने मुश्किल समय में उठाया खर्च

 

निधि परमार हीरानंदानी 

 

फिल्म निर्माता और निर्देशक निधि परमार हीरानंदानी ने कोरोना के समय में 40 लीटर से भी ज्यादा ब्रेस्ट मिल्क डोनेटे किया था। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया था कि बच्चे को ब्रेस्ट फीड करवाने के बाद भी काफी दूध बच जाता था। इसलिए उन्होंने इसे डोनेट करने का फैसला लिया।

 

 

समीरा रेड्डी

 

वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक पर समीरा रेड्डी और नेहा धूपिया ने अपना अनुभव बताया था। समीरा रेड्डी ने बताया था, 'ब्रेस्टफीडिंग एक प्राकृतिक प्रकिया है लेकिन यह बेहद तनावपूर्ण है।'

 

नेहा धूपिया

 

नेहा धूपिया ने बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी मेहर को 6 महीने और उसके बाद भी फीड करवाया था। इस दौरान मुझे ऐहसास हुआ कि कई जगहों पर सपोर्ट होता है और कई जगहों पर बहुत कमी होती है।

 

ताहिरा कश्यप

 

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने बच्चे के लिए ब्रेस्ट मिल्क को स्टोर करके बोतल में रखा था जिसे आयुष्मान ने चुराया और प्रोटीन शेक में डालकर पी लिया।

 

यह भी पढ़ें: 'जब तक पत्नी से नहीं होगा तलाक ऐक्टिंग नहीं करूंगा', रवि मोहन का छलका दर्द

 

लिसा हेडन

 

लिसा हेडन ने अपने मदरहुड के अनुभव के बारे में बात करते हुए थे कहा था कि बेटे जैक के जन्म के बाद ब्रेस्टफीडिंग करवाई थी। शुरुआत में तो मुझसे समझ नहीं आता था लेकिन यह मां और बच्चे के बीच में रिश्ता बनाने का अच्छा तरीका है।

 

मीरा राजपूत

 

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत दो बच्चों की मां हैं। उनका कहना है कि ब्रेस्टफीडिंग बच्चों के लिए गिफ्ट जिसे एक मां ही दें सकती हैं। इसके अलावा करिश्मा और करीना कपूर भी ब्रेस्टफीडिंग के महत्व पर जोर डाल चुकी हैं।

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें