logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'जब तक पत्नी से नहीं होगा तलाक ऐक्टिंग नहीं करूंगा', रवि मोहन का छलका दर्द

तमिल अभिनेता रवि मोहन ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा कि जब तक तलाक नहीं होता तब तक ऐक्टिंग में वापसी नहीं करूंगा।

ravi mohan

रवि मोहन, Photo Credit: PTI Video screen grab

तमिल अभिनेता रवि मोहन उर्फ जयम रवि अपनी पर्सनल लाइफ में काफी कुछ झेल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी जिसमें पत्रकारों से अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की। इस दौरान वह काफी इमोशनल भी  हो गए। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा कि जब तक उनका पत्नी आरती रवि से तलाक नहीं हो जाता है तब तक वह ऐक्टिंग नहीं करेंगे।

 

उन्होंने कहा, मैं अब ये सब झेल नहीं पा रहा हूं। मैं लंबे समय से एक कैदी की तरह जी रहा हूं। अब सभी हदें पार हो गई है। मैं इन बातों पर कुछ भी बोलने से बच रहा था लेकिन लगता है अब समय आ गया है। लोगों को लगता है कि रवि मोहन एक सौम्य इंसान है लेकिन अब मैं चुप नहीं रहूंगा।

 

यह भी पढ़ें: 'घूमघूम कर मछली खाई, शपथ ग्रहण से मछली गायब', शेखर सुमन का बीजेपी पर तंज

तलाक होने तक ऐक्टिंग नहीं करेंगे रवि मोहन

रवि मोहन ने कहा, 'जब तक मेरा तलाक नहीं हो जाता है। मैं ऐक्टिंग नहीं करूंगा। जब मेरा तलाक हो जाएगा। मेरी जिंदगी सामान्य हो जाएगी। जब यह साइबर बुलिंग बंद हो जाएगी। मैं वापस आ जाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं पिछले 20 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं और मेरी ज्यादातर फिल्में हिट गई हैं।'

 

 

रवि मोहन ने कहा, '3 अक्षरों वाली इ़़डली ऐक्ट्रेस ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। यह महिला पब्लिक में नारीवाद की बातें करती है। उन्होंने कई घरों को तोड़ा है। मैं बहुत कुछ बता सकता हूं। इतनी नहीं उन्होंने कहा कि मुझे मेरे बच्चों से नहीं मिलने दिया जा रहा है। उन्हें बॉडीगार्ड के साथ स्कूल भेजा जा रहा है। यह शादी भी मेरी मर्जी के बिना हुई थी। अब मैं उसकी कीमत चुका रहा हूं। यहां तक मैंने अपनी कलाई काट ली थी। इसके बावजूद मैं शूटिंग पर गया था।'

 

यह भी पढ़ें: 'इतनी क्या मजबूरी थी...', 'कर्तव्य' में सौरभ द्विवेदी की ऐक्टिंग का उड़ा मजाक

रवि का नाम सिंगर कनिशा फ्रांसिस से जुड़ा

रवि का नाम सिंगर और स्पिरिचुअल हीलर कनिशा फ्रांसिस से जुड़ा था। दोनों को साथ में कुछ इवेंट्स पर साथ में देखा गया था। इस वजह से कनिशा को काफी ट्रोल किया गया था। कनिशा ने इंस्टाग्राम वीडियो पर इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा था कि मैं शुरुआत में प्रोफेशनल मदद कर रही थी और बाद में दोस्त बन गए।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें