logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'घूमघूम कर मछली खाई, शपथ ग्रहण से मछली गायब', शेखर सुमन का बीजेपी पर तंज

शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' से वापसी की है। शो पर उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव पर ममता सरकार और बीजेपी पर जमकर पॉलिटिकल सटायर बोले।

shekhar suman

शेखर सुमन, Photo Credit: Social Media

शेखर सुमन एक बार फिर अपना टॉक शो लेकर आ चुके हैं। उनके टॉक शो 'शेखर टुनाइट' का पहला एपिसोड आ चुका है। इस बात से फैंस बेहद खुश है। यह शो वह अपने यूट्यूब चैनल पर लेकर आए हैं। शो का पहला एपिसोड प्रसारित हो गया है। शो के पहले गेस्ट केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी थे। उन्होंने शो के दौरान भाषा, प्रवासी मजदूरों, राजनीति, जनता के मन में उनकी छवि को लेकर खुलकर बात की।

 

शो के होस्ट शेखर सुमन ने गेस्ट केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आने से पहले पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव को लेकर कई तंज कंसे। उन्होंने सिर्फ ममता बनर्जी पर ही नहीं बीजेपी पर तंज कसा। आइए जानते हैं उन्होंने क्या क्या कहा?

 

यह भी पढ़ें: 'इतनी क्या मजबूरी थी...', 'कर्तव्य' में सौरभ द्विवेदी की ऐक्टिंग का उड़ा मजाक

शेखर सुमन ने बीजेपी पर कसा तंज

शेखर सुमन ने कहा, 'ममता दीदी ने 2016 में केंद्र सरकार से कहा था कि पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर बंगाल कर दिया जाए। नाम तो बदला नहीं लेकिन सत्ता पहले ही बदल गई। यह तो पता नहीं था कि सरकार भी बदलना पड़ेगा। बीजेपी के लिए ये सबसे सस्ता चुनाव रहा। उन्होंने 10 टका की झालमुरी में पूरा इलेक्शन निपटा लिया।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'ममता दीदी चिल्लाती रही झोल झोल है, बीजेपी ने कहा, ना दीदी माछेर झोल है। खाया और 207 सीट डकार कर निगल गए, जाते जाते बोले दीदी कोथाई टाटा बाय बाय।'

 

 

यह भी पढ़ें: 'करियर में कभी स्क्रिप्ट पढ़कर साइन नहीं की फिल्म', सलमान का चौंकाने वाला खुलासा

बीजेपी की मेन्यू से गायब मछली

शेखर सुमन ने कहा, 'बीजेपी सरकार ने जिस मछली खाने को जोरदार प्रचार बना दिया। उसी मछली को चुनाव जीतने के बाद उसी मछली को चुनाव जीतने के बाद मेन्यू से ही गायब कर दिया। मतलब आज तक मछली पकड़ने के लिए कांटे का इस्तेमाल किया जाता था लेकिन अब पता चला कि मछली को भी कांटे की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।'

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें