टीवी पर रियलिटी शोज का क्रेज हमेशा देखने को मिलता है। कलर्स टीवी पर नया रियलिटी शो 'द 50' जल्द आने वाला है। इस शो में 50 सेलिब्रिटीज हिस्सा लेने वाले हैं। मेकर्स ने कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील कर दिए हैं। हालांकि इस शो को कौन होस्ट कर रहा है? इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो को फराह खान होस्ट कर सकती हैं। इस शो का नया प्रोमो सामने आया है।
रियलिटी शो 'द 50' में 50 सेलिब्रिटीज को एक जगह पर रखा जाएगा। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच में टास्क होंगे। टास्क के आधार पर एलिमिनेशन होगा। दर्शकों को खूब सारा ड्रामा देखने को मिलने वाला है। शो के 50 एपिसोड ऑनएयर होंगे जिसमें से एक विनर चुना जाएगा। इस शो में फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट पर दाव लगाएंगे। अगर उनका कंटेस्टेंट्स जीत जाता है तो फैंस को भी प्राइज मनी का एक हिस्सा मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Border में इस्तेमाल हुए थे असली गोले-बारूद, रियल लोकेशन शूटिंग, क्या कुछ था खास?
मेकर्स ने दिखाई आलीशान घर की झलक
प्रोमो की शुरुआत शानदार महल के साथ होती है। शो में बताया जाता है कि यह शो पावर, मिस्ट्री और माइंड गेम का गढ़ है। इस आलीशान महल के दो रंग ड्रामा और हंगामा है। इस महल के बीच है द एरिना है जहां जंग के मैदान में फैसला होंगाे कि कौन रहेगा अंदर और कौन रहेगा बाहर? शो में लॉयन बिछाएगा जाल जिसमें कंटेस्टेंट्स फंसेंगे। शो के आलीशान घर की पहली झलक सामने आई है। महल की भव्यता देखने लायक है जहां शानदार हॉल दो घुमावदार सीढ़िया, दीवारों पर सुनहरे रंग और डिजाइन बने हुए हैं। शो की थीम लॉयन बेस्ड है।
ये कंटेस्टेंट्स लेंगे हिस्सा
करण पटेल
दिव्या अग्रवाल
अर्चना गौतम
मोनालिसा
फैसल शेख
प्रिंस नरूला
विक्रांत सिंह राजपूत
प्रतीक सहजपाल
रिद्धि डोगरा
मेकर्स ने अभी बाकी कंटेस्टेंट्स के नाम का ऐलान नहीं किया है। शो में कई चहेते सितारे हिस्सा ले सकते हैं। शो के पहले प्रोमो ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।
शो की हो रही है बिग बॉस से तुलना
शो के प्रोमो की तुलना बिग बॉस से हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि यह बिग बॉस प्रो मैक्स वर्जन है। यह शो 1 फरवरी से ऑनएयर हो रहा है। कलर्स टीवी पर राज 10.30 बजे से शो को देख सकते हैं और जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे से स्ट्रीम होगा। 'द 50' से पहले अमेजन प्राइम पर 'राइज एंड फॉल' रिलीज हुआ था। 'राइज एंड फॉल' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।