logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'राइज एंड फॉल 2' में बड़े चेहरे, फिर भी क्यों फीका पड़ा शो?

'राइज एंड फॉल 2' में प्रियंका चाहर चौधरी, तेज प्रताप यादव से लेकर शहजाद पूनावाला जैसे बड़े चेहरे नजर आए हैं। शो को ऑन एयर हुए हफ्ते भर का समय बीत चुका है।

rise and fall 2 contestant

राइज एंड फॉल 2 कंटेस्टेंट्स, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का दूसरा सीजन दर्शकों को बोरिंग लग रहा है। शो में टीवी और सोशल मीडिया के बड़े चेहरे शामिल हुए हैं। इस बार शो को क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। शो के नए सीजन से दर्शकों को काफी उम्मीद थी। शो में गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, तेज प्रताप यादव, काजल राघवानी, स्वरा भास्कर, यूट्यूबर मनीष कश्यप, शहजाद पूनावाला समेत कई कलाकारों ने हिस्सा लिया।

 

शो को ऑन एयर हुआ हफ्ते भर से ज्यादा का समय बीत गया है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में राखी सावंत नजर आईं। शो में वह बतौर गेस्ट शामिल हुई थीं। उन्होंने शो के कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती की। राखी ने शो में दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। शो की व्यूअरशिप ठीक ठाक है। आइए जानते हैं किन कारणों से फीका पड़ा शो?

 

यह भी पढ़ें: वायरल हुए Chalrey Chalaray Wal गाने को असल में किसने गाया था?

इन कारणों से फीका पड़ा 'राइज एंड फॉल 2'

बोरिंग कंटेस्टेंट्स

 

शो में ज्यादातर कंटेस्टेंट्स किसी तरह का कोई कॉन्टेंट दे रहे हैं। वे न तो टास्क में ऐक्टिव हैं। न ही किसी तरह की गेम खेल रहे हैं। मेकर्स को उम्मीद थी कि गेम में स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला, काजल राघवानी, मनीष कश्यप जैसे पॉपुलर चेहरों के बीच में विवाद देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। इस बार शो में रियलिटी स्टार गौतम गुलाटी ने भी हिस्सा लिया है। वह भी शो में सुस्त नजर आ रहे हैं।

 

इन्फ्लुएंसर्स का भी नहीं दिखा जलवा

 

इस बार शो में अनीश भगत, राज ग्रोवर, निहारिका तिवारी, सारा गुरपाल, कायरा अनु जैसे कॉन्टेंट क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया। इन इन्फ्लुएंसर्स की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं लेकिन शो में किसी भी कोई गेम नहीं दिखाई दे रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: वायरल हुए Chalrey Chalaray Wal गाने को असल में किसने गाया था?

 

कंटेस्टेंट्स नहीं लग रहे हैं एंटरटेनिंग

 

इस बार गेम में कोई भी कंटेस्टेंट्स एंटरटेनिंग नहीं लग रहा है। फिर चाहे प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर हो या तेज प्रताप यादव। शो में शहजाद पूनावाला की अपनी एक गेम है। उनके अलावा सभी लोग बोरिंग है। किसी की भी कोई पर्सनैलिटी देखने को नहीं मिली है। जबकि पहला सीजन बहुत हिट था। शो के पहले सीजन के विनर अर्जुन बिजलानी थे।

Related Topic:#Rise and Fall

और पढ़ें