logo

ट्रेंडिंग:

'कांतारा: चैप्टर1' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, 'सनी संस्कारी..' का क्या हुआ?

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर1' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' रिलीज हुई है। आइए जानते हैं दोनों में से किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई की?

Kantara Chapter 1 box office collection

कांतारा: चैप्टर 1 पोस्टर, Photo Credit: Rishab Instagram

साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

 

पहले ही दिन 'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 'कांतारा: चैप्टर 1' के साथ बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'सनी कुमारी की तुलसी कुमारी' भी रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की।

 

यह भी पढ़ें- 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' रिलीज, दर्शकों को कैसी लगी यह फिल्म?

'कांतारा' ने तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड

पहले ही दिन 'कांतारा: चैप्टर 1' ने सभी भाषाओं में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ की कमाई की थी। कांतारा ने कई फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हिंदी बेल्ट में फिल्म ने पहले दिन 19 से 21 करोड़ की कमाई है। सिनेमाघरों में 88.13% ऑक्यूपेंसी रेट देखने को मिला। यह एक माइथोलॉजिक्ल फिल्म है जिसका निर्माण होमेब्ल फिल्म्स ने किया है। कांतारा का पहला पार्ट साल 2022 में आया था। इस फिल्म के लिए ऋषभ को नेशनल अवॉर्ड मिला था।  

 

ऋषभ के साथ रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने 'सैयारा', 'छावा' और 'सिकंदर' का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इतना ही नहीं 'कांतारा: चैप्टर 1' ने 'केजीएफ 2' ( 54 करोड़ रुपये) का ओपनिंग रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

 

यह भी पढ़ें- शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्र का निधन, 91 की उम्र में ली अंतिम सांस

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'

'कांतारा: चैप्टर 1' के साथ सिनेमाघरों में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी रिलीज हुई। इस फिल्म में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल मुख्य भूमिका में हैं। यह एक रोम-कॉम मूवी है। फिल्म ने पहले दिन महज 9. 15 करोड़ की कमाई है। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है। जाह्नवी और वरुण की जोड़ी पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। कमाई के मामले में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी काफी पीछे है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा। 

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap