logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'राजा शिवाजी' से बेहतर कैसे विक्की की 'छावा'? जिस वजह से सुपरहिट हुई फिल्म

रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की तुलना कई लोग विक्की कौशल की 'छावा' से कर रहे हैं। आइए जानते हैं दोनों में अंतर क्या है?

riteish and vicky

रितेश देशमुख और विक्की कौशल, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

बॉलीवुड में पीरियड ड्रामा को लेकर दर्शकों के बीच में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। 1 मई को रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' रिलीज हुई है। इस फिल्म में रितेश ने छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे शिवाजी महाराज ने हिंदवी स्वराज की नींव रखी थी? इस फिल्म में रितेश के साथ जेनेलिया देशमुख, महेश मांजरेकर, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने छह दिनों में 48. 65 करोड़ की कमाई की है। 

 

'राजा शिवाजी' से पहले विक्की कौशल की 'छावा' रिलीज हुई थी। 'छावा' में छत्रपति महाराज के बेटे संभाजी महाराज की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म ने 800 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था जबकि बजट महज 130 करोड़ रुपये है। यह एक ब्लॉकबस्टर मूवी थी। 'छावा' में विक्की के साथ अक्षय खन्ना ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों में से क्या अंतर है?

 

यह भी पढ़ें: 'राजा शिवाजी' थिएटर्स में नहीं चली, 6 दिन में नहीं पार कर पाई 50 Cr का आकंड़ा

'राजा शिवाजी' में कहां हुईं चूक?

मराठा साम्राज्य के राजा छत्रपति शिवाजी महाराज पर कई फिल्में बन चुकी हैं। ऐसे में रितेश की 'राजा शिवाजी' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी। यह एक बिग बजट फिल्म है। इसके बावजूद दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई। 

 

रितेश देशमुख- 'शिवाजी महाराज' में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल प्ले किया है। फिल्म में उनकी ऐक्टिंग अच्छी हैं लेकिन वह पर्दे पर इस रोल में उतने इंप्रेसिव नहीं लगे।

 

संजय दत्त- संजय दत्त ने फिल्म में अफजल खान की भूमिका निभाई है। उनका फिल्म में निगेटिव रोल था। ऐक्टिंग के मामले में उन्होंने दर्शकों को निराश किया है। वह आदिल शाह के मुख्य क्रूर सेनापति थे। पर्दे पर उनकी क्रूरता और ज्यादा दिखाना चाहिए थे। फिल्म में इन दोनों कलाकारों का मुख्य किरदार था।

 

फीका क्लाइमेक्स

 

फिल्म का क्लाइमेक्स भी काफी फीका था। जब अफजल खान को शिवाजी महाराज से मिलने आना होता है। यह फिल्म का क्लाइमेक्स है जो बहुत ही कमजोर लगता है। आपको बता दें कि फिल्म की पटकथा कमजोर है। शिवाजी महाराज के जीवन को ज्यादा बेहतर तरीके से लिखना चाहिए थे। 

 

यह भी पढ़ें: प्रभास की 'फौजी' की शूटिंग रुकी, सड़क हादसे में 1 क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल

'छावा' क्यों हुई हिट?

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में पिछले 14 फरवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में विक्की ने छत्रपति महाराज के बेटे संभाजी महाराज का रोल प्ले किया था। जबकि अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया था। उनकी दमदार ऐक्टिंग ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे।

 

फिल्म में विक्की और अक्षय ने शानदार काम किया था। इसके अलावा फिल्म में कई युद्ध के सीन्स थे। उन्हें शानदार तरीके से दिखाया गया था। फिल्म के लिए विक्की ने काफी बॉडी बनाई थी। वह पर्दे पर आते ही छा गए थे। इस फिल्म का बजट महज 130 करोड़ रुपये थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।


और पढ़ें