logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मैंने 16 किलो वजन घटाया', सलमान ने हेल्थ को लेकर दिया अपडेट

सलमान खान हाल ही में अपने छोटे भाई सोहेल को सपोर्ट करने के लिए 'द अलायंस' में पहुंचे थे। इस शो पर उन्होंने अपने हेल्थ के बारे में भी बात की।

salman khan

सलमान खान, Photo Credit: Salman khan insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कुछ हफ्तों पहले सलमान खान एक पब्लिक इवेंट में नजर आए थे। उनकी हेल्थ को लेकर फैंस को चिंता हो रही थी। अब सलमान ने अपने हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। वह हाल ही में अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने के लिए 'द अलायंस' शो में पहुंचे थे।

 

शो पर उन्होंने अपने भाई और अन्य कंटेस्टेंट्स से बात की। शो पर सलमान ने अपने भाई से कहा कि उन्होंने अपना वजन घटाया है। शो की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में दोनों भाई फिटनेस से जुड़ी बात कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'एक कमरे में 60-70 लोग रहते थे', सलमान खान को याद आ गए जेल वाले दिन

सलमान ने हेल्थ के लेकर दिया अपडेट

शो पर सोहेल ने बताया कि उन्होंने 12 किलो वजन कम किया है और अपने सिक्स पैक एब्स दिखाए। फिर सलमान ने बताया कि उन्होंने अपना 16 किलो वजन घटाया है। इस बात को सुनकर सभी लोग हैरान हो गए। सलमान ने अपना वजन फिल्म के नए लुक की वजह से घटाया है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ हफ्तों पहले वह एक पब्लिक इवेंट में शामिल हुए थे। जहां उनके फिजिकल लुक को देखकर लोग हैरान हो गए थे।

 

 

 

सलमान इतने पतले नजर आ रहे थे कि उनकी तबीयत की लोगों को चिंता हो रही थी। लोगों का कहना था कि वह कहीं बीमार तो नहीं है। सलमान के इस जवाब ने फैंस को राहत दी है। इस शो पर उन्होंने अपने जेल के दिनों को भी याद किया। उन्होंने बताया था कि जेल में रहना बहुत मुश्किल था। आपको बता दें कि उन्हें काला हिरण और चिंकारा शिकार मामले में 18 दिनों के लिए जेल में रहना पड़ा था।

 

यह भी पढ़ें: 'पहले हमें दिखाओ रामायण वरना धरना देंगे', रामलीला कमेटी ने ऐसी मांग क्यों की?

सलमान खान की आने वाली फिल्में

सलमान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' है। इस फिल्म में उनके साथ चित्रागंदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की रिलीज डेट का भी अभी ऐलान नहीं हुआ है। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म SVC63 की शूटिंग कर रहे हैं।


और पढ़ें