logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'गाय का मांस हराम है', सलीम खान ने बताया आज तक क्यों नहीं खाया बीफ?

सलीम खान ने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि आखिर उनका परिवार बीफ क्यों नहीं खाता है?

salim khan on salman khan

सलीम और सलमान खान (Photo Credit: Salman Fanpage)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

सलमान खान के पिता सलीम खान मशहूर लेखक हैं। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर 'शोले', 'दीवार', ' जंजीर' जैसी कई हिट फिल्मों की कहानियां लिखी हैं। सलीम खान लाइमलाइट से दूर रहते हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। सलीम खान ने बताया कि उनका परिवार बीफ क्यों नहीं खाता है?

 

उन्होंने कहा कि मैंने या मेरे परिवार के सदस्यों ने मुसलमान होने के बावजूद भी कभी बीफ नहीं खाया है। ज्यादातर मुसलमान बीफ इसीलिए खाते हैं क्योंकि वह सस्ता होता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पालतू कुत्तों को भी खिलाने के लिए इसे खरीदते हैं।

 

यह भी पढ़ें- हॉरर फिल्म 'वश 2' में ऐसा क्या है जो रिलीज होते ही सुपरहिट हो गई?

बीफ क्यों नहीं खाते सलीम खान?

सलीम खान ने बीफ नहीं खाने का कारण बताते हुए कहा कि पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं में साफ कहा गया कि गाय का दूध मां के दूध का विकल्प होता है। यह एक मुफीद चीज है। उन्होंने कहा कि शिक्षाओं में बताया गया है कि गायों को मारना नहीं चाहिए और गोमांस हराम है।

 

सलीम खान ने अपने इंटरव्यू में कहा कि पैगंबर मोहम्मद ने माना कि हर धर्म अच्छा होता है। सलमान खान के पिता ने बताया कि वह दूसरे धर्म की लोगों को पूरी इज्जत करते हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'इतिहास बिगाड़ता है बॉलीवुड,' अमीश त्रिपाठी को ऐसा क्यों कहना पड़ा?

 

गणपत्ति पूजा पर दिया बयान

 

सलीम खाने ने कहा कि मेरे पहली पत्नी सुशीला चरक हिंदू हैं। मैंने पनी पूरी जिंदगी हिंदुओं के बीच बिताई है। हम शुरुआत से ही सभी हिंदू त्योहार मनाते हैं। हर साल हमारे गणपत्ति आते हैं और इस पूजा में परिवार शामिल होता है।

 

सलमान खान भी कई इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि वह हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों को मानते हैं। हाल ही में गणपत्ति की पूजा में पूरा परिवार साथ में नजर आए। हर साल सलमान की बहन अर्पिता भी गणपत्ति की स्थापना करती हैं और धूमधाम से बप्पा का स्वागत करती हैं। अर्पिता अपने घर पर दिवाली पार्टी भी रखती हैं जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल होते हैं।

 

 

 

 

 


और पढ़ें