logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रिलीज का 7वां दिन, 100 Cr भी नहीं कमा पाई 'सिकंदर', ट्यूबलाइट जैसा हाल

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। फिल्म अभी तक 100 करोड़ का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाई है।

Salman Khan and Rashmika Mandanna

Salman Khan and Rashmika Mandanna

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' इस साल ईद के खास मौके पर रिलीज हुई थी। ए.आर मुरुगदास के निर्देशन में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का निगेटिव रिव्यू मिला है। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। आइए जानते हैं फिल्म ने कुल मिलाकर कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

 

Sacnilk. Com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने कुल मिलाकर 97.03 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने छठे दिन 3.28 करोड़ का बिजनेस किया है। पहले दिन फिल्म ने 26 करोड़ की कमाई की थी। वीकेंड पर भी फिल्म को लेकर कोई खास बज नहीं दिखाया दिया।

 

ये भी पढ़ें- विदेशी फिल्म की कॉपी नहीं है 'लापता लेडीज', फिल्म के लेखक ने दिया जवाब

 

कमाई में 'टाइगर 3' से पीछे हुई 'सिकंदर'

 

फिल्म मेकर के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 6 दिनों में 178.16 करोड़ की कमाई की है। सलमान की पिछली फिल्म 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर 7 दिनों में 219.4 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, 'सिकंदर' 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। हालांकि उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने 90.15 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके अलावा उनकी फिल्म 'ट्यूबलाइट' भी बुरी तरह से पिट गई थी।

 

फिल्म में सलमान, रशिमका के साथ सत्यराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर समेत कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सलमान ने राजा संजय राजकोट का किरदार निभाया है जिसकी शादी शायश्री (रश्मिका) से होती है। फिल्म में संजय की लड़ाई भ्रष्ट नेता और उसके बेटे से होती है। इसी के इर्दगिर्द फिल्म की कहानी है। कहानी में किसी तरह का कोई नयापन नहीं है। इस बार सलमान अपने फैंस को ईद पर ईदी नहीं दे पाएं।

 

ये भी पढ़ें- राजकीय सम्मान के साथ मनोज कुमार की अंतिम विदाई, गमगीन हुए सितारे

 

पिछली फिल्में भी नहीं थी ब्लॉकबस्ट हिट

 

सलमान की पिछली फिल्में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। फिर चाहे वह 'टाइगर 3' हो या 'किसी का भाई किसी की जान' हो। सभी फिल्मों ने दर्शकों को निराश किया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट का खुलासा नहीं किया। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान 'बजरंगी भाईजान 2' को लेकर कोई अपडेट शेयर कर सकते हैं।

 

 

Related Topic:#Sikander#Salman Khan

और पढ़ें