बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का अंदाज कुछ बदला-बदला लग रहा है। वह सोशल मीडिया पर एकदम से ज्यादा ऐक्टिव हो गए हैं। अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर पोस्ट शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह किसी बात को लेकर चिंता में दिख रहे हैं।
सलमान ने अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की है। वह तस्वीर में सोफे पर सिर पकड़कर कर बैठे हैं। इस फोटो को देखकर लगता है कि वह किसी गहरी सोच में है। साथ ही अपनी टोन्ड बॉडी भी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। 60 साल की उम्र में उनकी बॉडी कमाल की है। उन पर से फैंस की नजरें नहीं हट रही हैं।
यह भी पढ़ें: 'कर्तव्य' में सैफ के अलावा छाए ये कलाकार, स्क्रीन टाइम कम लेकिन दमदार ऐक्टिंग
सलमान को महसूस हुआ अकेलापन
सलमान खान के कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा है। उन्होंने अपने पोस्ट के नीचे लिखा, 'अपने साथ रहने के दो तरीके हैं। एक अकेले रहो और दूसरा तन्हाई में रहो। अकेले इंसान अपनी मर्जी से रहता है और तन्हा तब होता है जब कोई उसे साथ रहना नहीं चाहता है। अब इसके बाद आप देख लो क्या करना है।'
इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ फैंस सलमान को शादी करने की सलाह दे रहे हैं। कुछ को जानना है कि सलमान को किस बात का दर्द है। कुछ उनकी फिटनेस की भी तारीफ कर रहे हैं।
फिटनेस फ्रीक हैं सलमान
सलमान खान हमेशा से अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। 60 साल की उम्र में भी वह हफ्ते के 6 दिन इंटेंस वर्कआउट करते हैं। उनके ट्रेनर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान रोज सुबह उठकर कार्डियो करते हैं। फिल्म के शूटिंग के दौरान भी वर्कआउट मिस नहीं करते हैं।
यह भी पढ़ें: 'मेरी चुप्पी को कमजोरी समझने की गलती न करें', आरती ने पति रवि मोहन को दिया जवाब
सलमान की अपकमिंग फिल्में
सलमान इन दिनों अपनी फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर चर्चा में हैं। अभी इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। यह एक वॉर ड्रामा मूवी है। इसके अलावा वह साउथ अभिनेत्री नयनतारा के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अभी इस फिल्म के नाम का ऐलान नहीं हुआ है।