logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' हिट या फ्लॉप, जानें दर्शकों का रिएक्शन

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' थिएटर में रिलीज हो गई है। आइए जानते हैं इस फिल्म को लेकर लोगों ने ट्विटर पर क्या रिएक्शन दिया है।

Salman Khan

सलमान खान (Photo Credit: Salman Movie Sikandar screen grab)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सलमान खान ने ईद के खास मौके पर अपनी फैंस को ईदी दी है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। इस फिल्म का निर्देशन ए.आर मुरुगदास ने किया है। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में सलमान, रश्मिका के साथ काजल अग्रवाल, प्रतीक स्मिता पाटिल, शरमन जोशी समेत कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लीजिए कैसी है ये फिल्म।

 

ट्विटर पर दर्शक इस फिल्म को लेकर लगातार रिव्यू दे रहे हैं। कुछ लोगों ने फिल्म में सलमान की तारीफ की है। वहीं, कुछ यूजर्स को ये फिल्म पसंद नहीं आई है। 

 

ये भी पढ़ें- मोहन लाल की L2 Empuraan पर विवाद क्यों? रिलीज के बाद लगेंगे 17 कट्स

 

ट्विटर पर लोगों ने दिया फर्स्ट शो फस्ट रिएक्शन

 

 

ये भी पढ़ें- 'हीरामंडी' के बाद काम का पड़ा अकाल, बिब्बोजान ने बयां किया दर्द

 

क्या है 'सिकंदर' की कहानी

 

फिल्म में सलमान राजकोट के राजा उर्फ संजय का रोल निभा रहे हैं जिसे वहां की जनता भगवान मानती है। फिल्म की शुरुआत में मिनिस्टर का बेटे अर्जुन यानी (प्रतीक स्मिता पटेल) फ्लाइट में एक महिला के साथ बुरा व्यव्हार करता है। उसी समय संजय उसे सबक सिखाता है। अर्जुन संजय से बदला लेने का फैसला करता है और गुंडे उसके पीछे पड़ जाते हैं। इस बदले की लड़ाई में सलमान की पत्नी साईंश्री यानी (रश्मिका मंदाना) की मौत हो जाती हैं।

 

मरने से पहले साईंश्री अपना अंगदान 3 लोगों को करती है और उनकी जान बचाती है। अब ये गुंड़ उन तीनों लोगों की जान के पीछे पड़ जाते हैं। इस वजह से संजय को राजकोट छोड़कर मुंबई आना पड़ता है। संजय उन तीनों लोगों को कैसे बचाता है और अपनी पत्नी के हत्यारों से कैसे बदला लेता है। इसी के इर्दगिर्द फिल्म की कहानी घूमती है।


और पढ़ें