logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग बता गए सलमान खान? समझिए हंगामे की वजह

सलमान खान ने रियाद में जॉय फोरम 2025 में बलूचिस्तान का जिक्र कुछ इस तरह से किया कि सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गया।

salman khan

सलमान खान, Photo Credit: Colors Tv Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सऊदी अरब के रियाद में हुए जॉय फोरम 2025 में कुछ ऐसा कहा, जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस बार चर्चा उनकी फिल्मों की नहीं, बल्कि एक बयान की हो रही है, जिसमें उन्होंने बलूचिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान का अलग-अलग जिक्र किया। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

 

जॉय फोरम में सलमान ने भारतीय सिनेमा की वैश्विक लोकप्रियता और मिडिल ईस्ट में दक्षिण एशियाई लोगों की बढ़ती मौजूदगी के बारे में बात की। वायरल वीडियो में सलमान कहते हैं, ‘अगर आप अभी यहां (सऊदी अरब) में हिंदी फिल्म बनाकर रिलीज़ करें, तो वह सुपरहिट होगी। तमिल, तेलुगु या मलयाली फिल्म बनाएं, तो वह सैकड़ों करोड़ का बिजनेस करेगी। क्योंकि यहां कई देशों के लोग रहते हैं। बलूचिस्तान से लोग हैं, अफगानिस्तान से लोग हैं, पाकिस्तान से लोग हैं... यहां सब काम कर रहे हैं।’

 

यह भी पढ़ें-  इंदौर की बहू बनने वाली हैं स्मृति मंधानाबॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल ने किया खुलासा

सोशल मीडिया पर हंगामा

सलमान के इस बयान ने सोशल मीडिया, खासकर X पर बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे उनकी जागरुकता का सबूत मान रहे हैं, तो कुछ इसे गलती बता रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, 'जब सलमान खान ने कहा ‘बलूचिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान...’ तो ये बहुत कुछ बयान करता है। बलूचिस्तान पाकिस्तान का प्रांत नहीं, बल्कि एक अलग राष्ट्र है। बलूच हमारी पहचान और हमारा देश है।'

 

एक अन्य यूज़र ने मज़ाक में लिखा, 'सलमान खान ने माना कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है!' वहीं, एक तीसरे यूज़र ने कहा, 'सलमान ने एक बड़ा बयान दे दिया। बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग बताकर उन्होंने उसकी अलग पहचान और संघर्ष को उजागर किया।'

 

कुछ लोगों ने इसे सलमान की जुबानी गलती भी माना। एक यूज़र ने लिखा, 'सलमान ने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग बताया। क्या ये गलती थी या सच का इशारा, कौन जानता है?'

 

सलमान ने नहीं दिया जवाब

सलमान ने इस इवेंट में शाहरुख खान और आमिर खान के साथ मंच साझा किया था, लेकिन इस वायरल बयान पर अभी तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सलमान का ये बयान जानबूझकर था या अनजाने में, ये तो वही बता सकते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर ये चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही। लोग अब सलमान के अगले बयान का इंतज़ार कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें - BB 19: 30 साल पुरानी बातों को याद कर इमोशनल हुए सलमान, बताया अपना दर्द

 

क्या है बलूचिस्तान का मामला?

बलूचिस्तान दक्षिण एशिया का एक संवेदनशील क्षेत्र है। वहां कुछ समूह लंबे समय से अधिक स्वायत्तता की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें राजनीतिक और आर्थिक उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। दूसरी ओर, पाकिस्तान का कहना है कि बलूचिस्तान देश का अहम हिस्सा है और अलगाववादी समूहों को विदेशों से समर्थन मिलता है।

Related Topic:#Salman Khan

और पढ़ें