logo

ट्रेंडिंग:

India's Got Latent विवाद के बाद समय का कमबैक, इंडिया टूर का किया ऐलान

स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना ने इंडिया टूर के साथ अपने कमबैक का ऐलान कर दिया है। कॉमेडियन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इंडिया टूर की जानकारी दी है।

samay raina india tour

समय रैना (Photo Credit: Samay Raina Insta Handle)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

'इंडियाज गॉट लेटेंट' में हुए विवाद के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने भारत में अपने  शोज को कैंसिल कर दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से इंडिया गॉट लेटेंट के सभी एपिसोड को हटा दिया था। हालांकि विवाद के बावजूद समय विदेशों में अपने शोज कर रहे थे। उनके शोज को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। शोज को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब समय ने इंडिया टूर का ऐलान कर दिया है।

 

 फैंस उनके शोज का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। समय ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। समय ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'समय रैना: स्टिल अलाइव एंड अनफिल्टर्ड'। इंडिया टूर लाइव नाउ। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि भारत में उनके 16 शोज होने वाले हैं। शो की टिकट आप बुक माय शो से बुक कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें- YRF के बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले थे अहान, कैसे मिली 'सैयारा'?

समय रैना ने इंडिया टूर का किया ऐलान

समय का पहला शो बेंगलुरु में 15 अगस्त को शुरू होगा और दिल्ली में 5 सितंबर को खत्म होगा। इसके अलावा वह हैदराबाद, पुणे और चेन्नई में भी शो करेंगे। फैंस उनकी वापसी से बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

 

 

 

यह भी पढ़ें- रैपर वेदान पर महिला डॉक्टर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज

'इंडियाज गॉट लेंटेट' को लेकर हुआ था विवाद

समय ने इस साल की शुरुआत में अपने यूट्यूब चैनल पर 'इंडियाज गॉट लेंटेट' शो शुरू किया था। इस शो को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसी शो पर यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया ने पेरेंट्स को लेकर अभद्र कमेंट किया था जिसके बाद जमकर विवाद हुआ। इस बयान की वजह से कई राज्यों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद समय ने सभी से माफी मांगी थी। साथ ही उन्होंने भारत में अपने सभी शोज को भी कैंसिल करना पड़ा था। उन्होंने शो के बिके हुए टिकट के पैसे भी वापस किए थे। समय को 'कॉमिकस्तान 2' से  पहचान मिली था। उन्होंने इस शो को कॉमेडियन आकाश गुप्ता के साथ जीता था।

 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap