logo

मूड

ट्रेंडिंग:

समय रैना ने रचा इतिहास, यूट्यूब पर 1 मिलियन से ज्यादा हुए पेड सब्सक्राइबर्स

यूट्यूबर समय रैना ने इतिहास रच दिया। अब उनके यूट्यूब चैनल पर 1 मिलियन से ज्यादा पेड सब्सक्राइबर्स हो गए हैं।

samay raina

समय रैना, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

यूट्यूबर समय रैना ने यूट्यूब पर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है जो अब तक दुनिया का कोई भी क्रिएटर नहीं कर पाया है। वह दुनिया के पहले ऐसे यूट्यूबर बन गए हैं जिनके चैनल के पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या 1 मिलियन के पार पहुंच गई है। समय को यह कामयाबी 2025 में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में हुए विवाद के बाद मिली है। इस विवाद के बाद उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी है।

 

यूट्यूब ने गूगल इंडिया ब्लॉग पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। इसमें बताया गया कि समय ने अपने कॉन्टेंट के जरिए एक कम्युनिटी बनाई है। उन्होंने शतरंज से जुड़े उनके वीडियो और ग्रैंडमास्टर्स के साथ उनकी बातचीत से लेकर 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को एक पॉपुलर शो बनाया है।

 

यह भी पढ़ें: 'नचनिया बनेगा', साड़ी पहनने पर मारते थे पिता, रवि किशन ने सुनाया किस्सा

समय रैना का चैनल क्यों हुआ पॉपुलर?

यूट्यूब ने माना कि उन्होंने अपने चैनल को एक ऐसी जगह बना दिया है जहां फैंस उनके साथ काम के साथ एक्टिव होकर जुड़ते हैं। इसमें आगे बताया गया कि समय ने अपने चैनल को लाखों लोगों के लिए एक बेहतरीन वर्चुअल अड्डा बना दिया है। यह उपलब्धि दिखाती है कि लोग अपने पंसदीदा क्रिएटर्स के एक्सक्लूसिव कॉन्टेंट तक पहुंचने के लिए पैसे देने को तैयार है। यूट्यूब के अनुसार सिर्फ जून 2026 में भारत में 1. 2 लाख से ज्यादा फैंस ने कम से कम एक चैनल की मेंबरशिप खरीदी। इसी दौरान, भारतीय क्रिएटर्स की मेंबरशिप से होने वाली कमाई में भी साल दर साल 25% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

 

समय के यूट्यूब चैनल पर फिलहाल तीन पेड मेंबरशिप मौजूद हैं जो भी उनके कॉन्टेंट को देखना चाहते हैं। इनमें 59 रुपये प्रति महीने वाला समय के दोस्त, 599 रुपये प्रति महीने समय के खास और 1,999 रुपये प्रति महीने वाला साइलेंट सपोर्टर शामिल है। 1 मिलियन सदस्यों का यह आंकड़ा दिखाता है कि उन्होंने अपने दर्शकों के बीच में किस स्तरा का सपोर्ट हासिल किया है।

 

यह भी पढ़ें: अमेरिकी शो 'हाउस' पर बनी है सीरीज 'डॉक्टर हसन', ट्रेलर में क्या कुछ खास?

2025 में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर हुआ था विवाद

समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' फरवरी महीने में विवादों में आ गया था। यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अलाहाबादिया ने एक ऐसा जोक किया था जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। बाद में पैनल में मौजूद सभी लोगों ने माफी मांगी थी। इस विवाद के कारण समय को अपने यूट्यूब चैनल से लेटेंट के सभी एपिसोड को डिलीट करना पड़ा था। 2026 में वह अपना नया सीजन लेकर आए थे।

 

समय ने अपने स्पेशल शो 'स्टिल अलाइव' में बताया था कि उनके लिए वापसी करना बहुत मुश्किल था। जब वह कनाडा में थे तो बेहद परेशान रहते थे। वह चैटजीटीपी से पूछते थए कि क्या समय रैना वापसी कर पाएंगे। चैटजीपीटी जवाब देता था कि अभी कुछ कुछ कह नहीं सकता। वह लिखते थे कि तुम प्लीज येस लिख दो। उन्होंने बताया था कि उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि शो इस तरह से वापस आएगा।

Related Topic:#Samay Raina

और पढ़ें