logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सुनील पॉल को 25 लाख कौन देगा...?', समय रैना ने कॉमेडियन की पोल खोल दी

कॉमेडियन सुनील पाल के 25 लाख रुपये का ऑफर ठुकराने वाले दावे पर अब समय रैना ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। समय ने अपने इंस्टाग्राम पर मजाकिया अंदाज में सुनिल को जवाब दिया है।

Sunil Pal vs Samai Rania

सुनील पाल और समय रैना। Photo Credit: Netflix

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

समय रैना और सुनील पाल के बीच एक बार फिर विवाद छिड़ गया है। हाल ही में सुनील पाल ने दावा किया कि उन्हें 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 में आने के लिए 25 लाख रुपये का ऑफर मिला था। उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया क्योंकि वे शो में गालियों वाली कॉमेडी का हिस्सा नहीं बनना चाहते। 

सुनील पाल ने यह बात पपराजी से बातचीत में कही है। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस पर समय रैना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तीखा और मजाकिया जवाब दिया। 

समय ने सुनील पाल के दावे को फर्जी खबर बताते हुए लिखा, 'फर्जी खबर  सुनील पाल को 25 लाख रुपये?' समय रैना का यह रिएक्शन भी तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों कॉमेडियंस के बीच यह नया विवाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

 

यह भी पढ़ें: IVF, 150 इंजेक्शन, दर्द..., अनुष्का रंजन के मां बनने की कहानी रुला देगी

कैसे शुरू हुई दोनों की लड़ाई?

समय रैना और सुनील पाल के बीच विवाद नया नहीं है। साल 2025 में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर हुए विवाद के बाद सुनील पाल ने समय की कॉमेडी और शो के कंटेंट की खुलकर आलोचना की थी। इतना ही नहीं बल्कि सुनील ने तो समय को आतंकवादी तक कह दिया था। इसके बाद दोनों कई बार एक-दूसरे पर तंज कसते नजर आए। हाल ही में सुनील पाल ने शो के दूसरे सीजन पर भी निशाना साधा था जिसे लेकर समय ने उन्हें 'फ्रस्ट्रेटेड' तक कहा था। 

 

यह भी पढ़ें: कपिल दिनकर कौन हैं? इंडिया गॉट लेटेंट में जीते 1 लाख, नर्वस हो गए समय रैना

कपिल शर्मा के शो में दोनों आए थे आमने-सामने

दोनों हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में साथ नजर आए थे। वहां समय रैना ने सुनील पाल पर कई मजाकिया तंज कसे जबकि सुनील पाल ने बाद में कहा कि उन्हें शो में जिस तरह की बातचीत की उम्मीद थी वैसा नहीं हुआ। दोनों की यह नोकझोंक सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रही। जहां एक तरफ सुनिल पाल समय के बारे में इतना कुछ बोलते हैं वहीं दूसरी तरफ समय रैना अपने वन लाइनर जवाब से ही सुनिल पाल को धो देते हैं।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें