कॉमेडियन समय रैना इंडियाज गॉट लेटेंट का सीजन 2 लेकर आ गए हैं। सीजन 2 का पहला एपिसोड भी आ चुका है, जहां आलिया भट्ट और शर्वरी गेस्ट बनकर आई थीं। इस एपिसोड में समय रैना ने आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा का जिक्र किया, साथ ही फिल्म का मजाक भी उड़ाया। आलिया भट्ट और शारवरी वाघ अपनी थ्रिलर फिल्म अल्फा के प्रमोशन के लिए शो में शामिल हुई थीं। इस दौरान समय रैना ने आलिया भट्ट पर कई मजाकिया तंज कसे। जिन्हें सुनकर आलिया अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 का पहला एपिसोड 20 जून को अपलोड हुआ था। इसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि इसी शो को लेकर पिछले साल विवाद हुआ था, जिस वजह से समय रैना ने बीच में शो बंद कर दिया था। साथ ही विवादित वीडियो को अपने चैनल से डिलीट भी कर दिया था। समय रैना ने न सिर्फ जिगरा फिल्म का मजाक उड़ाया, बल्कि आलिया के कान्स 2026 विवाद पर भी चुटकी लेते नजर आए।
यह भी पढ़ें: 2 बार ग्रैमी के लिए नॉमिनेट हुए म्यूजिक प्रोड्यूसर टे कीथ की मौत
जिगरा फिल्म को लेकर समय ने क्या कहा?
समय रैना ने आलिया से कहा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि आप यहीं हैं।' इसके बाद आलिया ने कहा, 'मुझे यहां आकर पछतावा हो रहा है।' इस पर हाजिरजवाबी दिखाते हुए समय ने कहा, 'मुझे भी जिगरा फिल्म देखकर पछतावा हुआ था।' इसके बाद आलिया ने कहा, 'एट लीस्ट आपने फिल्म तो देखी थी।' वहां मौजूद हर व्यक्ति इस मजाक पर हंस पड़ा।
इसके बाद आलिया ने भी समय रैना पर तंज कसा। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हम सबको कपिल शर्मा के मजाक की वजह से हंसने का मौका मिला है।' इसके बाद समय ने मजाक उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और कहा, 'जैसे स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में आप बहुत फनी हो गई थीं।'
यह भी पढ़ें: रंगा-बिल्ला ने किया था बॉबी के दोस्त को किडनैप, 'राख' देखने से पहले जानिए किस्सा
शो नेटफ्लिक्स पर भी आएगा
समय रैना ने बताया था कि यह शो सिर्फ यूट्यूब पर ही नहीं, बल्कि नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज होगा। दोनों प्लेटफॉर्म पर शो का फॉर्मेट एक जैसा ही होगा। यानी जो एपिसोड यूट्यूब पर दिखाया जाएगा, वही नेटफ्लिक्स पर भी दिखाया जाएगा। हालांकि, नेटफ्लिक्स पर दर्शकों को विज्ञापनों से छुटकारा मिलेगा। इस सीजन का हर दो हफ्ते में एक एपिसोड देखने को मिलेगा।