logo

मूड

ट्रेंडिंग:

2 बार ग्रैमी के लिए नॉमिनेट हुए म्यूजिक प्रोड्यूसर टे कीथ की मौत

हॉलीवुड के म्यूजिक प्रोड्यूसर टे कीथ का निधन हो गया है। उन्होंने 29 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। टे कीथ के निधन से हॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।

Tay Keith

टे कीथ, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दुनिया के जाने-माने म्यूजिक प्रोड्यूसर टे कीथ का निधन हो गया है। उनकी मृत्यु की पुष्टि अमेरिका की मेट्रो नैशविले पुलिस ने की है। पुलिस के अनुसार, टे कीथ अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। पुलिस उनके घर गई थी, जहां उन्हें टे कीथ का शव मिला। इसके बाद अधिकारियों ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, ताकि उनकी मौत की वजह पता चल सके। म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए यह एक बड़ा झटका है। कई फैंस और कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

टे कीथ का असली नाम ब्रायटेवियस चैंबर्स था। उन्होंने 29 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। मेट्रो नैशविले पुलिस के मुताबिक, टे कीथ का निधन 18 जून की दोपहर को हुआ था। टे कीथ अमेरिका के नैशविले शहर में रहते थे। उनके निधन से हॉलीवुड की हिप-हॉप म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। जानकारी के लिए बता दें कि टे कीथ ने ट्रैविस स्कॉट के सिक्को मोड गाने को प्रोड्यूस किया था, जो बेहद हिट रहा था।

 

यह भी पढ़ें: रंगा-बिल्ला ने किया था बॉबी के दोस्त को किडनैप, 'राख' देखने से पहले जानिए किस्सा

 

सुपरहिट गाने किए प्रोड्यूस

कीथ ने रैपर ड्रेक के साथ नॉनस्टॉप, माइली साइरस और सेक्सी रेड के पाउंड टाउन जैसे हिट गाने प्रोड्यूस किए थे। उन्होंने अपने करियर में रैपर ट्रैविस स्कॉट के साथ भी सिक्को मोड गाने पर काम किया था। इसके अलावा उन्होंने एमिनेम, बियॉन्से, लिल बेबी, डीजे खालिद, कान्ये वेस्ट और कार्डी बी जैसे शानदार कलाकारों के लिए भी काम किया था, जिससे उनके करियर को नई उड़ान मिली।

 

टे कीथ का जन्म टेनेसी के मेम्फिस में हुआ था। उन्हें बचपन से ही गाने बनाने का शौक था। जब वह टीनएज में पहुंचे तो उन्होंने अपने गाने बनाए और यूट्यूब पर शेयर किए। इसके बाद उनकी मुलाकात ब्लैकबॉय जेबी से हुई और दोनों ने मिलकर गाने बनाने शुरू किए। कुछ साल बाद दोनों ने रैपर ब्लैक यंगस्टा के साथ काम किया, जहां से टे कीथ को नई पहचान मिली। हालांकि, ब्लैकबॉय जेबी को 2018 के हिट गाने रोवर की वजह से पहचान मिली थी।

 

यह भी पढ़ें: कौन थीं कुमुद राणे जिनके निधन पर आंसू नहीं रोक पाए सलमान खान? वायरल हुए वीडियो

2 बार हुए थे ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट

टे कीथ हिप-हॉप इंडस्ट्री के सबसे शानदार और बड़े प्रोड्यूसरों में से एक थे। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता रैपर ट्रैविस स्कॉट के 2018 के ब्लॉकबस्टर हिट गाने सिक्को मोड को प्रोड्यूस करने के बाद मिली थी, जिसके लिए उन्हें 2019 में ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन भी मिला था। इसके बाद ड्रेक के गाने रिच फ्लेक्स को प्रोड्यूस करने के लिए उन्हें 2024 में भी ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें