logo

मूड

ट्रेंडिंग:

215 लड़कियों को पीछे छोड़ कैसे मावरा होकेन को मिली 'सनम तेरी कसम'

'सनम तेरी कसम' सिनेमाघरों में री रिलीज हो गई है। फिल्म का क्रेज थिएटर्स में दिख रहा है। आइए जानते हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन को कैसे मिला सरू का किरदार।

Mawra Hocane

मावरा होकेन (Photo Credit: Mawra Hocane insta handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

साल 2016 में 'सनम तेरी कसम' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तब बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। इस फिल्म को सफलता तब मिली जब ये फिल्म ओटीटी और टीवी पर रिलीज हुई। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में दोनों की दमदार केमिस्ट्री को लोगों ने खूप पसंद किया था। 

 

9 साल बाद इस फिल्म को दोबारा 7 फरवरी को सिनेमाघरों में री रिलीज किया गया। इस फिल्म में सरू का किरदार निभाने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस मारवा होकेन हैं। फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया। क्या आप जानते हैं मेकर्स ने सरू के किरदार के लिए 200 से ज्यादा लड़कियों का ऑडिशन लिया था। इसके बाद मेकर्स ने मावरा होकेन को कास्ट किया था।

 

ये भी पढ़ें- फ्लाइट में 45 मिनट सलमान के लिए थे भारी, लगा पहुंच गए मौत के करीब

 

कैसे मिली था मावरा होकेन को सनम तेरी कसम

 

मावरा का पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मावरा कहती हैं कि मुझसे पहले मेकर्स 215 लड़कियों का ऑडिशन ले चुके थे। मेकर्स एक ऐसी लड़की चाहते थे जो रोते हुए भी बहुत खूबसूरत लगे क्योंकि इस फिल्म में कई सारे इमोशनल सीन्स थे। मावरा ने 5 फरवरी को पाकिस्तानी एक्टर अमीर गिलानी से शादी कर ली। उनकी और अमीर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

 

फैंस इस फिल्म के सीक्वल के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'सनम तेरी कसम 2' की अनाउंसमेंट पिछले साल 10 सितंबर को हुई थी। फिल्म में हर्षवर्धन के साथ लीड एक्ट्रेस कौन होगी। इसका खुलासा नहीं हुआ है।

 

ये भी पढ़ें- सैफ ने बताई हमले वाली रात की कहानी, कहां थीं करीना, जानें हर पहलू

 

'सनम तेरी कमस' री रिलीज कलेक्शन

 

फिल्म ने री रिलीज में लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म को बनाने में 25 करोड़ की लागत आई थी।  फिल्म ने कुल मिलाकर 9.11 करोड़ का कलेक्शन किया था। थिएटर में फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है।

 


और पढ़ें