logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'संचिता को परेशान करता था उज्ज्वल', दोस्त ने किया दावा, पिता ने की न्याय की मांग

अभिनेत्री संचिता उगले ने आत्महत्या कर ली। उनकी करीबी दोस्त इंद्राक्षी कांजीलाल ने संचिता के को ऐक्टर उज्ज्वल शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Sanchita Ugale

संचिता उगले, Photo Credit: Sanchita Insta handle

टीवी अभिनेत्री संचिता उगले के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्होंने 14 जून को अपने घर में आत्महत्या कर ली। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके मां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संचिता की करीबी दोस्त इंद्राक्षी कांजीलाल ने अभिनेता उज्ज्वल शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उज्ज्वल और संचिता ने साथ में टीवी सीरियल 'साजन घर' में काम किया था।
 
इंद्राक्षी ने आरोप लगाया कि उज्ज्वल संचिता को मानिस रूप से परेशान कर रहा था। संचिता की मौत पर उज्ज्वल ने कहा था कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि वह उसे डेट कर रहे थे। वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थीं। मेरी तो उससे दो या ढाई महीनों से बात भी नहीं हुई थी। मैं अपने होमटाउन में हूं। वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से परेशान थीं और इसके लिए डॉक्टर्स की मदद भी ले रही थी। उज्ज्वल ने आगे दावा कि टीवी प्रोडक्शन भी उसकी मदद कर रहा था।

 

यह भी पढ़ें: 'फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी' का भोजपुरी से है कनेक्शन, 'धमाल 4' में गाना रिलीज

संचिता की दोस्त ने उज्ज्वल पर लगाए गंभीर आरोप

इंद्राक्षी ने अपने बयान में कहा कि उज्ज्वल झूठ बोल रहा है। उसकी इस हालत का जिम्मेदार वही है। जब 'साजन घर' शो चल रहा था तभी मुझे कास्टिंग डायरेक्टर की तरफ से ऑडिशन का कॉल आया था। उस शो में पहले से ही संचिता लीड का रोल प्ले कर रही थीं। मैंने संचिता को कॉल करके पूछा और उसने मुझे सारी कहानी बताई थी। उसने बताया कि उसका को- ऐक्टर उज्ज्वल शर्मा उसे परेशान कर रहा था। वह इस शो को छोड़ना नहीं चाहती थीं लेकिन इस सबका असर उसकी तबीयत पर पड़ रहा था। इसी वजह से उसने शो छोड़ दिया।'

 

इंद्राश्री ने आगे दावा किया कि उज्ज्वल ने संचिता से पैसे लिए थे। जब संचिता अपने पैसे मांगती तो उज्ज्वल उससे बदतमीजी करता था। उसे धमकी देता था। मेरे पास उन चैट्स के स्क्रीनशॉट है जिसमें उसने गंदी भाषा का इस्तेमाल किया था। संचिता ने इसकी शिकायत सीनियर लोगों से की थी लेकिन कुछ भी नहीं बदला।

 

यह भी पढ़ें: लाला सुखीराम से रहमान डकैत, कैसे बदलते गए फिल्मों के विलेन? समझिए पूरा इतिहास

पिता ने की न्याय की मांग

संचिता के पिता मच्छिंद्र ने अपनी बेटी की मौत के लिए इंडस्ट्री को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, 'उस पर दबाव बनाया जा रहा था। उसे कुछ मांगों को लेकर हैरेस किया जा रहा था। वह मानसिक तनाव में थी। उसे ना पैसे की कमी थी, ना काम की कमी थी फिर उस पर क्या दबाव था? हमें कभी कुछ नहीं बताया लेकिन ऐसा लगता था कि उस पर कोई दबाव हो। मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए। मैं पुलिस, प्रशासन और मुख्यमंत्री से न्याय की मांग करता हूं।'

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें