logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक फिल्म ने इन सितारों को बनाया स्टार, साथ काम करने के लिए लगी मेकर्स की लाइन

हम आपको बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जो एक फिल्म की वजह से रातोंरात स्टार बन गए हैं।

akshaye khanna, aneet padda and bobby deol

अक्षय खन्ना, अनीत पड्डा, बॉबी देओल, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडस्ट्री में हर कलाकार अपना नाम बनाने के लिए आता है। हर कलाकार बड़ी मेहनत से अपना नाम बनाता है। कुछ स्टार्स सालों तक इंडस्ट्री में काम करते हैं और उनके काम को नहीं पहचान मिलती है। कई बार फिल्में नहीं चलती हैं। कई बार फिल्म चलती है तो कलाकार के काम को नेम नहीं मिलती है। हम आपको कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें रातोंरात एक फिल्म से नेम मिला।

 

इस लिस्ट में अनीत पड्डा, अहान पांडे से लेकर बॉबी देओल तक नाम शामिल है। हाल ही में आदित्य धर की धुरंधर 2 रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राकेश बेदी को सबसे ज्यादा लाइमलाइट मिली है।

 

यह भी पढ़ें: Screen Awards में 'धुरंधर' को मिले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन, इस फिल्मों का रहा दबदबा

एक फिल्म ने रातोंरात बनाया स्टार

अनीत पड्डा

 

अनीत पड्डा ने 2025 में फिल्म 'सैयारा' से डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। फिल्म में दर्शकों को उनकी और अहान पांडे की केमिस्ट्री कमाल की लगी। उनके पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।

 

अहान पांडे

 

अहान पांडे ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'सैयारा' से की थी। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

 

बॉबी देओल

 

एक समय था जब बॉबी देओल के पास काम नहीं था। वह अपने पुराने इंटरव्यू में भी इसका जिक्र कई बार कर चुके हैं। उन्होंने 'एनिमल' में विलेन का रोल प्ले किया। इस फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया। इस समय बॉबी के पास हिंदी और साउथ की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' में बड़े साहब बन छाए दानिश इकबाल, 30 साल के बाद मिली पहचान

 

अक्षय खन्ना

 

अक्षय खन्ना 'छावा' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके काम को पसंद किया गया था। पिछले साल वह 'धुरंधर' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने रहमान डकैत का किरदार निभाया था। रहमान डकैत के रोल में वह छा गए। इस फिल्म ने उनके सितारों को बुंलदियों पर पहुंचा दिया।

 

राकेश बेदी

 

राकेश बेदी ने फिल्म 'धुरंधर 2' में जमील जमाल का किरदार निभाया है। उनके काम की जमकर तारीफ हो रही है। राकेश बेदी इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है।

 

विक्की कौशल 

 

विक्की कौशल शानदार अभिनेता है। उनकी दमदार ऐक्टिंग की तारीफ हो रही है। साल 2025 में 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की थी।  इस समय वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर चर्चा में है।


और पढ़ें