अभिनेता संजय कपूर का फिल्मी करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। उन्हें अपने बड़े भाई अनिल कपूर जैसे इंडस्ट्री में काम नहीं मिला। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि 90 के दशक में उनकी फिल्म 'सिर्फ तुम' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 27 साल हो गए और लोगों आज भी इसकी बात करते हैं।
इस फिल्म में संजय के साथ प्रिय गिल लीड रोल में थीं। यह एक रोमांटिक मूवी थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म की कहानी ही नहीं गाने भी ब्लॉकबस्टर हिट थे। संजय ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि 'सिर्फ तुम' के हिट होने के बाद भी उन्हें बॉलीवुड में एक फिल्म नहीं मिली।
यह भी पढ़ें: माधुरी से लेकर अजय देवगन तक, होस्ट बन दर्शकों को एंटरटेन करेंगे ये स्टार्स
'सिर्फ तुम' हिट होने के बाद भी नहीं मिला काम
डिजिटल कमेंट्री को दिए इंटरव्यू में संजय कपूर ने कहा, 'सिर्फ तुम के बाद एक भी फिल्म साइन नहीं की। आज के समय में लोग 3 हिट फिल्में देने के बाद 25 साल करियर बना लेते हैं और करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। उस फिल्म की आज तक बात होती है लेकिन उसके बाद मुझे किसी ने साइन नहीं किया।'
उन्होंने आगे कहा, 'कोई ऐसा प्रोजेक्ट ही नहीं आया जिसे मैं हां कहता। मैं झूठ नहीं बोलूंगा कि मुझे 100 प्रोजेक्ट आए। सिर्फ 2 या 3 प्रोजेक्ट्स आए थे। मैं इंतजार कर रहा था। मुझे लगता था सिर्फ तुम आई है। आज पिक्चर हिट देना मुश्किल है। उस समय भी मुश्किल था। फिल्म में प्रिया गिल और मैं थे जबकि सुष्मिता सेन का स्पेशल अपीयरेंस था। कोई सपोर्टिंग कास्ट नहीं थी फिल्म इतनी हिट थी। मुझे क्रेडिट भी मिला लेकिन फिल्म नहीं मिली।'
यह भी पढ़ें: '10 करोड़ की गाड़ियां और 10 रुपये का हेयरकट', समय रैना ने लिए सौरव जोशी के मजे
संजय का फिल्मी करियर
'सिर्फ तुम' 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म के गाने 'पहली पहली बार मोहब्बत की है', 'सिर्फ तुम' और 'दिलबर दिलबर' खूब पॉपुलर हुआ था जो आज भी दर्शकों को याद है। 1995 में संजय की पहली फिल्म 'प्रेम' रिलीज हुई थी। वह 'राजा', 'सफरनामा' जैसी हिट फिल्मों में नजर आए थे। वह अब ओटीटी पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वह 'लस्ट स्टोरीज', 'द फेम गेम', 'मर्डर मुबारक' और 'अब होगा हिसाब' जैसे शोज में नजर आए।