logo

मूड

ट्रेंडिंग:

1000 करोड़ की फिल्म का सीक्वल बनाएंगे शाहरुख खान, एटली संग फिर करेंगे काम

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान 2' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म का निर्देशन एटली करेंगे।

Shah Rukh Khan and Atlee

शाहरुख खान और एटली, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

2024 में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' और 'जवान' रिलीज हुई थी। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 'पठान' ने वर्ल्डवाइड 1055 करोड़ का बिजनेस किया था। उसके बाद उनकी फिल्म 'जवान' रिलीज हुई थी जिसने 1000 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें पहला नेशनल अवॉर्ड मिला था। खबरों की मानें तो शाहरुख खान और एटली साथ में फिर से 'जवान 2' पर काम करेंगे।

 

शाहरुख 'किंग' की शूटिंग के बाद 'जवान 2' पर काम करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ समय से 'जवान 2' की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा था। कुछ समय पहले ही फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हुई है।

 

यह भी पढ़ें: Don 3 को लेकर विवाद सुलझा, रणवीर सिंह फरहान अख्तर को वापस करेंगे 10 करोड़

नेगेटिव रोल में कौन होगा?

फिल्म के पहले पार्ट में विजय सेतुपति ने नेगेटिव रोल प्ले किया था। अब फिल्म के सीक्वल में एटली ए लिस्टर स्टार को कास्ट करना चाहते हैं। हालांकि शाहरुख या एटली दोनों में से किसी ने भी इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी नहीं दी है। 

जवान

'जवान' का निर्देशन एटली ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल था। इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने कैमियो रोल प्ले किया था। इस फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।

 

यह भी पढ़ें: 'पैसे वापस करो', लाइव कॉन्सर्ट में जैस्मीन सैंडलस ने किया लिप सिंक, लोग भड़के

'किंग' कब होगी रिलीज?

शाहरुख इन दिनों सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, सौरभ शुक्ला, राघव जुयाल, जयदीप अहलावात मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, एटली इन दिनों फिल्म 'राका' पर काम कर रहे हैं।

 

'राका' में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं। दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन पहली बार साथ में किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। यह एक साइंस ऐक्शन फिल्म होगी। 'राका' से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।


और पढ़ें