logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'पैसे वापस करो', लाइव कॉन्सर्ट में जैस्मीन सैंडलस ने किया लिप सिंक, लोग भड़के

बॉलीवुड सिंगर जैस्मिन सैंडलेस के कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Jasmine Sandlas

जैस्मीन सैंडलस, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

सिंगर जैस्मिन सैंडलस किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह इस समय धुरंधर की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। फिल्म में उन्होंने 'शरारत', 'आरी आरी', 'मैं और तू', 'जाइए सजना' जैसे हिट गाने गाए हैं। उनकी दमदार आवाज के फैंस दीवाने हैं। उनका हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद में एक लाइव कॉन्सर्ट था। इस कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्हें लाइव कॉन्सर्ट में लिप सिंक करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

 

यह कॉन्सर्ट 19 अप्रैल को था। कॉन्सर्ट में जैस्मिन लहंगा पहनकर 'शरारत' गाने पर परफॉर्म करते नजर आ रही हैं। गाना परफॉर्म करने हुए उन्होंने खुद पर पानी डाला और इस दौरान भी बैकग्राउंड में गाना बजता रहा। उन्होंने स्टेज पर गाने का हुक स्टेप भी परफॉर्म किया।

 

यह भी पढ़ें: ऐक्शन से भरपूर है 'सिटाडेल 2' का ट्रेलर, एजेंट नादिया बनकर लौटीं प्रियंका चोपड़ा

सोशल मीडिया पर जैस्मीन हुईं ट्रोल

एक अन्य वीडियो में जैस्मीन अपना माइक्रोफोन नीच कर लेती है। इस दौरान भी बैकग्राउंड में गाना बज रहा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि जैस्मीन ने गाने पर लिप सिंक किया है। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही हैं।

 

एक यूजर ने लिखा, 'लाइव कॉन्सर्ट में भी लाइव नहीं गाया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह लाइव नहीं है। उन्होंने पूरा गाना लिप्सिंग किया है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'इसको गाने के बुलाया था या ऐक्टिंग करने के लिए।' चौथे यूजर ने लिखा, '2 गाने हिट क्या हुए? इसकी ओवर ऐक्टिंग शुरू हो गई।' वहीं फैंस जैस्मीन का सपोर्ट कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: दोस्त के पति संग हंसिका ने रचाई थी शादी, 4 साल में टूटा रिश्ता, नहीं है पछतावा

सलमान के गाने से किया था डेब्यू

जैस्मीन ने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म 'किक' में 'यार न मिले गाया' था जो बहुत  ही बड़ा हिट हुआ था। उसके बाद 'इलीगल वेपन 2.0', 'तरस नी आया',' नशा', 'आशिकाना' और 'प्वाइजन बेबी' गाया था।

Related Topic:#धुरंधर

और पढ़ें