logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ऐक्शन से भरपूर है 'सिटाडेल 2' का ट्रेलर, एजेंट नादिया बनकर लौटीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'सिटाडेल सीजन 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह सीरीज आप 6 मई से अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

अमेरिकन स्पाई सीरीज 'सिटाडेल' का दूसरा सीजन आ गया है। इस सीरीज में प्रियंका चोपड़ा जोनस, रिचर्ड मैडेन और उनकी पूरी टीम धुआंधार ऐक्शन करते हुए नजर आएगी। सीरीज में प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर एजेंट नादिया सिंह के रोल में वापसी कर रहे हैं। इस बार वह पहले से ज्यादा दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं।

 

'सिटाडेल 2' का ट्रेलर 2 मिनट 24 सेकेंड का है। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि एजेंट नादिया, मेसन केन और बर्नार्ड ऑर्लिक नए मिशन पर निकलते हैं जिसके लिए उन्हें मजबूत टीम चाहिए। इस बार का मिशन ज्यादा खतरनाक है जिसके लिए उन्हें नई टीम चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: दोस्त के पति संग हंसिका ने रचाई थी शादी, 4 साल में टूटा रिश्ता, नहीं है पछतावा

'सिटाडेल सीजन 2' ट्रेलर आउट

ये तीनों एक शानदार कंपनी के बेहतरीन जासूस हैं जिसे मेंटीकोर नेटवर्क ने तबाह कर दिया है। इस नेटवर्क को दुनिया के सबसे ताकतवार लोगों का सपोर्ट है। अब नादिया, मेसन और बनोर्ड को नई टीम बनानी होगी ताकि वह इनसे लड़ सकें। ट्रेलर में खूब ट्विस्ट और ऐक्शन देखने को मिला है। प्रियंका चोपड़ा पहले से ज्यादा ग्लैमरस लग रही है।

 

 

दर्शकों को ट्रेलर खूब पसंद आया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'प्रियंका चोपड़ा कमाल की लग रही हैं।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'प्रियंका सच में ग्लोबल स्टार हैं।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'लंबे समय बाद कुछ मजेदार देखने को मिला है।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'दूसरा सीजन कमाल का लग रहा है।' वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि पहले सीजन में क्या हुआ था। हम भूल गए है।

 

यह भी पढ़ें: लंदन में दो महिला इन्फ्लुएंसर भिड़ीं, एक ने मर्सिडीज से दूसरे को कुचलकर मार डाला

कब रिलीज होगी 'सिटाडेल 2'?

'सिटाडेल' का दूसरा सीजन अमेजन प्राइम पर 6 मई को रिलीज होगा। इस सीजन के कुल 7 एपिसोड है। इसका पहला सीजन 28 अप्रैल 2023 को रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।


वहीं प्रियंका इन दिनों भारत में अपनी फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन एस.एस राजामौली कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं।

Related Topic:#Priyanka Chopra

और पढ़ें