logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शकीरा के फैन हैं तो खुश हो जाइए, नए टूर की टिकट कहां मिलेगी जान लीजिए?

ग्लोबल स्टार शकीरा अगले महीने भारत आएंगी। उनका दिल्ली और मुंबई में टूर होने वाला है। टिकट की मांग को देखते हुए शकीरा ने एक और लाइव कॉन्सर्ट जोड़ दिया है।

Shakira

शकीरा, Photo Credit: Shakira Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा की भारत में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वह अगले महीने भारत आने वाली हैं। वह पहले दिल्ली और मुंबई में दो लाइव शो करने वाली थीं लेकिन दर्शकों की हाई डिमांड की वजह से अब तीन लाइव कॉन्सर्ट होंगे। म्यूजिक लवर्स और शकीरा के फैंस इस बात से बेहद खुश है। 

 

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने District ऐप पर एक अतिरिक्त शो भी लिस्टेड देखा। अभी इस दूसरे शो की टिकटों की बिक्री शुरू नहीं हुई है। ऐप पर अभी यह नहीं बताया गया है कि टिकटों की बुकिंग कब से शुरू होगी? आयोजकों का कहना है कि टिकटों के लिए बहुत ज्यादा बुकिंग की मांग देखी गई जिसके बाद एक और शो को जोड़ने का फैसला लिया गया।

 

यह भी पढ़ें: ईशान किशन ने गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया संग मनाया T 20 वर्ल्ड कप का जश्न, कौन हैं?

कहां होंगे शो?

10 अप्रैल - मुंबई में महालक्ष्मी रेसकोर्स
11 अप्रैल को मुंबई में दूसरा शो होगा
15 अप्रैल- दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा।

कितने की है टिकट?

1 मार्च से शकीरा के मुंबई और दिल्ली के शो की बुकिंग शुरू हो गई है। मुंबई शो की सबसे प्रीमियम टिकट की कीमत 2800 रुपये है। वहीं, प्लेटिनम लाउंज के लिए 24,500 रुपये। वाआईपी सेक्शन के लिए 14, 500 रुपये और जनरल सेक्शन के लिए 6000 रुपये है। इन टिकटों की कीमतों में डिलीवरी चार्ज नहीं लगा है। शकीरा पॉप म्यूजिक में सबसे पॉपुलर स्टार्स में से एक रही हैं। वह पिछले तीन दशक से काम कर रही हैं। उन्होंने कई इंटरनेशनल हिट गाने दिए हैं जिसमें 'हिप्स डोंट लाई', 'वाका वाका', 'शी वुल्फ' शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें: थलपति विजय संग अफेयर पर तृषा कृष्णन ने दिया रिएक्शन, बताया वायरल वीडियो का सच

19 साल बाद भारत में शकीरा करेंगी परफॉर्म

ग्लोबल आइकन शकीरा भारत में दूसरी बार परफॉर्म करने वाली हैं। साल 2007 में उन्होंने ओरल फिक्सेशन टूर के दौरान मुंबई में परफॉर्मेंस दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस टूर की 20,000 से ज्यादा टिकटें बिकी थीं लेकिन कितने पैसे कमाए थे? इसके बारे में खुलासा नहीं किया गया।

 

कोलंबियन सिंगर ने इंडिया टूर का ऐलान करते हुए कहा था कि भारत में परफॉर्म करना मेरे लिए हमेशा खास रहा है। मैं मुंबई और दिल्ली में अपने फैंस से मिलने के लिए बहुत ही एक्साइटेंड हूं। यह टूर हर बच्चे को आगे बढ़ाने और जरूरी पोषण दिलाने के लिए है। इस टूर से होने वाली कमाई को शकीरा नेक काम के लिए देने वाली है। उनका ये टूर फीडिंग इंडिया के तहत ऑर्गनाइज किए जा रहे हैं।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें